{"_id":"5f10af358ebc3e636013710b","slug":"mangal-pandey-s-statue-inaugration-in-pratapgarh-pratapgarh-news-ald2812166159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल पांडेय के नाम से जानी जाएगी रानीगंज तहसील: धीरज ओझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल पांडेय के नाम से जानी जाएगी रानीगंज तहसील: धीरज ओझा
विज्ञापन
रानीगंज में शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा का अनावरण करते विधायक धीरज ओझा।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज तहसील परिसर में गुरुवार को विधायक धीरज ओझा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडेय की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने ट्रामा सेंटर रानीगंज, वाटर वेंडिंग मशीन और स्टेशन रोड का भी शिलान्यास किया।
सोशल डिस्टेंसिंग के बीच आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरज ओझा ने कहा कि प्रदेश के बलिया जिले के नगवा नामक गांव में एक भूमिहार ब्राह्मण परिवार में जन्मे मंगल पांडेय ने देश में स्वाधीनता की अलख जगाई थी। राष्ट्र रक्षा में उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
भावी पीढ़ी अनिभज्ञ न हो, इसलिए रानीगंज तहसील परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। आने वाले दिनों में रानीगंज तहसील को मंगल पांडेय के नाम से ही जाना जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता, ईओ राजभान शुक्ला, प्रतिनिधि अजय ओझा, नीरज ओझा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।