फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Major Dhyan Chand's contribution to sports is unforgettable

Pratapgarh News: खेल में मेजर ध्यानचंद का योगदान अविस्मरण्यीय

Tue, 29 Aug 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 29 Aug 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Major Dhyan Chand's contribution to sports is unforgettable
स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कार देते जिला​धिकारी प्रकाशचंद्र 
खेल दिवस पर याद किए गए हॉकी के जादूगर, स्टेडियम और स्कूलों में आयोजित की गईं खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

प्रतापगढ़। खेल दिवस पर मंगलवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया गया। स्टेडियम और स्कूलों में उनकी याद में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्टेडियम में डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव के साथ खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने सेना में भर्ती होने के बाद भी खेल से नाता नहीं तोड़ा। उनकी बदौलत भारत की हाॅकी टीम को वर्ष 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक, 1932 के लाॅस एंजेल्स ओलंपिक और 1936 के बर्लिन ओलंपिक में हाॅकी चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ था। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के लोग यह मानने लगे थे कि ध्यानचंद की हाॅकी से एक बार गेंद सटी तो फिर गोल होना तय है। इसी बात को लेकर उन्हें हाॅकी का जादूगर कहा जाता है। जिला क्रीड़ा पूनम लता राज ने कहा कि देश का मान बढ़ाने के लिए किया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक पूनम लता राज, बीएसए भूपेंद्र सिंह, राम कुमार सिंह, मंजू सिंह, विनोद यादव, विनीत मिश्र, संजय उपाध्याय, आदित्य शुक्ल, मंजीत सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद जसीन सहित स्टेडियम के सभी कोच मौजूद थे।
विज्ञापन

............

अनवर हॉकी सोसायटी ने खेलो इंडिया सेंटर स्टेडियम को हराया
प्रतापगढ़। खेल दिवस पर जिला खेल कार्यालय में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अनवर हॉकी सोसायटी ने खेलो इंडिया सेंटर स्टेडियम को हराया। मुख्य अतिथि डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने स्वस्थ रहने के लिए खेल को अच्छा माध्यम बताया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, वॉलीबाल के राष्ट्रीय रेफरी विनोद यादव, अनवर हॉकी सोसायटी के सचिव खुशीZद अली, कांग्रेस नेता ज्योति कुमार तिवारी, संजय उपाध्याय, पप्पू रमेश सहित सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे। उप क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.......


कबड्डी में शास्त्री हाउस बना विजेता
प्रतापगढ़। सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में खेल दिवस पर शास्त्री हाउस और नेहरु हाउस के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ। जिसमें 2.2 से शास्त्री हाउस ने जीत हासिल की। इसके पूर्व प्रधानाचार्य फादर आनंद केपी जान ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर खेल शिक्षक प्रभात श्रीवास्तव, श्रवण गौतम, राहुल, ज्ञान खुजूर, ममता मिश्र, जगदीश मिश्र, ब्रजेश राय आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कार देते जिलाधिकारी प्रकाशचंद्र 

स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कार देते जिलाधिकारी प्रकाशचंद्र 

स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कार देते जिलाधिकारी प्रकाशचंद्र 

स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कार देते जिलाधिकारी प्रकाशचंद्र 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed