फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Maize will be cultivated in 900 hectares for the first time

पहली बार 900 हेक्टेयर में होगी मक्के की खेतीिकिकि

Thu, 12 May 2022 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Maize will be cultivated in 900 hectares for the first time
Maize will be cultivated in 900 hectares for the first time
कृषि विभाग जिले में मक्के की खेती को बढ़ावा देने की तैयारी में है। पहली बार 900 हेक्टेयर के दायरे में मक्के की खेती होगी। इसके लिए कृषि विभाग किसानों को प्रोत्साहित करेगा। बीज पर 100 प्रतिशत सब्सिडी भी किसानों को मिलेगी, जो उनके खाते में पहुंचेगी।
विज्ञापन

जिले में लगभग एक लाख 45 हजार हेक्टेयर में खरीफ की फसलों का दायरा रहता है। इसमें 90 हजार हेक्टेयर से अधिक धान की फसल की बुवाई होती है। इसके अलावा लगभग 55 हजार हेक्टेयर में बाजरा, अरहर, मक्के की खेती होती है। आमतौर पर मक्के के प्रति किसानों का रुझान कम रहता है। मक्के की खेती का दायरा 100 हेक्टेयर से कम होता है, मगर इस बार मक्के की खेती को कृषि विभाग बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में इस बार जिले में 900 हेक्टेयर मक्के की खेती की जाएगी। इसके लिए रानीगंज, लालगंज, कुंडा, सदर व पट्टी क्षेत्र के किसानों को प्रेरित किया जाएगा। कृषि विभाग इसके लिए किसानों को 100 प्रतिशत सब्सिडी देगा। सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में जाएगी। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि जल्द ही बीज सरकारी बीज भंडारों में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम लागत में होगी अच्छी कमाई
अन्य फसलों की अपेक्षा मक्के की खेती में कम लागत लगती है। जिला कृषि अधिकारी ने अश्वनी सिंह ने बताया कि डेढ़ बीघे की फसल से लगभग 35 से 40 हजार रुपये की कमाई की जाएगी। मक्के का बीज निकालने के बाद उसके पौधे को चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह भी कमाई का जरिया है। उन्होंने बताया कि किसान इससे अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed