फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lover couple hanged themselves, dead body found hanging from tree in garden, girl is married

प्रतापगढ़ : प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, बगीचे में पेड़ से लटकता मिला शव, युवती की हो चुकी है शादी

Mon, 27 Mar 2023 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Mar 2023 08:02 PM IST
सार

नगर कोतवाली के बकुलाही से रविवार की रात से गायब प्रेमी युगल की लाश सोमवार की सुबह पेड़ से लटकती मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Lover couple hanged themselves, dead body found hanging from tree in garden, girl is married
Pratapgarh News : प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर कोतवाली के बकुलाही से रविवार की रात से गायब प्रेमी युगल की लाश सोमवार की सुबह पेड़ से लटकती मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बकुलाही निवासी अर्जुन वर्मा ने एक साल पहले घरेलू विवाद से तंग आकर फांसी लगा ली थी। उसकी मौत के बाद पत्नी अनीता वर्मा (35) अपने बेटे करन व अरकम के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार पति की मौत के बाद पड़ोस के रहने वाले सचिन वर्मा (19) से उसकी नजदीकियां बढ़ती गईं।

विज्ञापन


दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिवार के लोगों को हुई तो वे उनपर नजर रखने लगे। इसके बावजूद दोनों मिलते-जुलते रहे। रविवार की रात बच्चों के सोने के बाद अनीता घर से बाहर चली गई। इधर सचिन भी परिवार के लोगों से बिना कुछ बताए कहीं चला गया। काफी देर बाद जब दोनों नजर नहीं आए तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। देर रात तक दोनों को खोजा गया लेकिन वे नहीं मिले। सोमवार की सुबह घर से करीब एक किमी दूर आम के पेड़ पर दोनों का शव लटकता मिला।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दोनों के आत्महत्या की बात सामने आई है हालांकि पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक सचिन के पिता श्याम बहादुर के आने के बाद गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कौन बनेगा मासूम बच्चों का सहारा
अर्जुन वर्मा की मौत के बाद अनीता अपने दोनों बेटे करन व अरकम के साथ अकेले रहती थी। मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। बच्चे अभी स्कूल नहीं जाते। ऐसे में मां के भी चले जाने के बाद अब इन बच्चों का सहारा कौन होगा यह अस्पष्ट है।

सात माह पहले भी सचिन ने खाया था जहरीला पदार्थ
ग्रामीणों के अनुसार सात माह पहले भी सचिन ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी। प्रयागराज के एसआरएन में करीब पंद्रह दिन तक उसका उपचार चला था। सचिन व अनीता के बीच करीब तीन साल से नजदीकियां थीं। अनीता और सचिन शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवार वाले इस बात पर राजी नहीं थे। इससे परेशान होकर सचिन ने जान देने की कोशिश की थी।

प्यार पाने के लिए अनीता ने बदल लिया था धर्म

करीब 12 साल पहले कोपा की रहने वाली फौजी प्यार हासिल करने के लिए अपना घर छोड़कर अर्जुन के पास भाग आई। इसके बाद धर्म बदलकर फौजी से अनीता बनकर अर्जुन से कोर्ट मैरिज कर लिया। इससे परिवार के लोगों ने उससे हमेशा के लिए नाता तोड़ लिया था। बेटे करन के पैदा होने के बाद उनके बीच किचकिच शुरू हो गई थी जो दूसरे बेटे के होने पर और भी बढ़ गई। इससे आजिज आकर अर्जुन ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

पहले भी प्यार में फना हो चुके हैं प्रेमी युगल
जिले में प्यार हासिल करने के लिए प्रेमी युगल पहले भी फना हो चुके हैं। जेठवारा के बलापुर में 27 दिसंबर 2022 को शिवम व कल्पना की लाश पेड़ से लटकती मिली थी। इसके पहले उदयपुर के सेमरा, रानीगंज, महेशगंज, कोहड़ौर, कंधई थाना क्षेत्र में प्रेमी युगलों के शव पेड़ से लटके मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed