फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lover couple consumed poisonous substance, girl died. The condition of the young man

प्रतापगढ़ : प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, युवती की मौत.अस्पताल में भर्ती युवक की हालत स्थिर

Thu, 02 May 2024 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2024 07:17 PM IST
सार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक पेट्रोल पंप के करीब युवक-युवती बेहोशी की हालत में पड़े थे। सूचना मिलने पर युवती के परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। देखा तो उनके करीब एक पारले बिस्किट का पैकेट, एक बोतल पानी और दवा की पुड़िया पड़ी थी।

विज्ञापन
Lover couple consumed poisonous substance, girl died. The condition of the young man
आत्महत्या। - फोटो : freepik

विस्तार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रेमी युगल ने परिवार के लोगों के विरोध को देखते हुए मंगलवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। जिससे घर पर मातम पसरा रहा। युवक की हालत में सुधार देख उसे चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी।

विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक पेट्रोल पंप के करीब युवक-युवती बेहोशी की हालत में पड़े थे। सूचना मिलने पर युवती के परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। देखा तो उनके करीब एक पारले बिस्किट का पैकेट, एक बोतल पानी और दवा की पुड़िया पड़ी थी। मोबाइल भी करीब में मिला। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी संग्रामगढ़ ले गए। जहां उनकी हालत खराब देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। जबकि युवक की हालत में सुधार देख चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। दोनों अलग-अलग धर्म के थे। उनका प्यार दोनों परिवार वालों को स्वीकार नहीं रहा होगा। ऐसे में दोनों ने एक साथ दवा खाकर आत्मघाती कदम उठाया। केवल युवती के पिता ने सूचना दी थी। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जांच के लिए विसरा सुरक्षित

युवती की मौत पोस्टमार्टम में भी स्पष्ट नहीं हो सकी। जिसके चलते चिकित्सक ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवती की मौत के बारे में पता चल सकेगा।

दोपहर में युवक का फोन आने घर से निकली थी युवती

मृतक युवती के पिता का कहना है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक उसकी बेटी घर में थी। दोपहर में परिवार वाले अपने काम में व्यस्त थे। वह भी घर में ही काम कर रही थी। दोपहर बारह बजे के बाद युवक के मोबाइल नंबर से फोन आया था। जिसके बाद उसकी बेटी घर से निकल गई। जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। इलाके में चर्चा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग करीब तीन वर्ष से चल रहा था। जिससे परिवार के लोग नाराज रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed