{"_id":"5c927cfabdec22764d26e92d","slug":"lots-of-spoiled-missile-pichakari-abir-and-gulal-plunder","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बिकी मिसाइल पिचकारी, अबीर, गुलाल की मची लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बिकी मिसाइल पिचकारी, अबीर, गुलाल की मची लूट
Wed, 20 Mar 2019 11:18 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के पर्व को लेकर एक दिन पूर्व बुधवार को दिनभर बाजारों रंग, अबीर, गुलाल और पिचकारी की खरीदारी को लेकर लोग उमड़े रहे। सबसे ज्यादा बाजारों में पिट्ठू गन व मिसाइल पिचकारी बिकी। बच्चों को मैजिक रैंबो व मैजिक गुब्बारा पंसद आया। रंग, अबीर, गुलाल की भी लूट मची रही।
होली के पर्व के एक दिन पूर्व होली के उत्सव की रंगत शहर से लेकर गांव तक दिखी। पर्व की तैयारी को लेकर बच्चों के साथ लोग बाजारों में उमड़ पड़े। बाजारों में सुबह 7 बजे से स्टाल सज गए। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजाकर बैठ गए। सुबह 8 बजे के बाद दुकानों पर भीड़ उमडने लगी। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार, सदर बाजार, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा सहित शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह 10 बजे के बाद तिल रखने की जगह नहीं थी।
क्या अबीर, रंग गुलाल की दुकान तो क्या पिचकारी, सभी पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। बाजारों में सबसे ज्यादा मिसाइल पिचकारी की मांग रही। पिट्ठू गन भी लोगों को खूब पंसद आ रहा था। वही बच्चों को मैजिक वैलून व मैजिक आइस खूब आकर्षित किया। बाजारों में पिचकारी की खूब बिक्री हुई। वहीं रंग, अबीर, गुलाल की दुकानों पर भी लूट मची रही। सबसे ज्यादा सुगंधित अबीर व गुलाल की डिमांड रही। ज्यादातर लोग हर्बल कलर व अबीर की मांग कर रहे थे। सुबह से लेकर देरशाम तक होली की तैयारी को लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
बच्चों ने की मोदी व योगी मुखौटा की जिद
होली के लिए इस बार बाजारों में खास मुखौटा आया था। जंगली जानवर, शेर, भालू के साथ नेताओं का मुखौटा भी था। इन सबके बीच बच्चों को मोदी व योगी का मुखौटा खूब पंसद आया। बच्चों ने मोदी व योगी के मुखौटा की जिद की। मुखौटा की खूब खरीदारी हुई।
पिचकारी व रंगों की मांग देख फुटकर दुकानदारों ने बढ़ाए दाम
पिचकारी व रंगों की डिमांड देखकर दुकानदारों ने दाम बढ़ा दिए। 50 रुपये की पिचकारी 70 रुपये तक में बेची गई। जबकि 100 रुपये की पिचकारी 150 रुपये तक में बेचा गया।