फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lord Krishna rejected Duryodhana's invitation and reached Vidur's house: Rambhadracharya

दुर्योधन के आमंत्रण को अस्वीकार कर विदुर के घर पहुंचे भगवान कृष्ण : रामभद्राचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna rejected Duryodhana's invitation and reached Vidur's house: Rambhadracharya
पट्टी के रामपुर खागल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज ने प्रेममयी आस्था की ताकत का वर्णन किया। कहा कि भगवान कृष्ण ने दुर्योधन के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। विदुर की आस्था को देखकर उनके घर साग खाने पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक बार दुर्योधन ने भगवान कृष्ण को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। इस पर माधव ने कहा कि भोजन केवल दो अवस्था में ही किया जा सकता है। एक प्रेम की अवस्था होती है। दूसरी भूख से मरने की स्थिति पर।
विज्ञापन


महाराज ने कहा कि संत के जन्म के समय माता-पिता का कोई बलिदान नहीं होता है। जब रेनू के गर्भ में जय थे तो उनकी मां सात दिन भागवत कथा सुनने आईं। इसीलिए तीन भाइयों में जय ने संत के रूप में जन्म लेकर आचार्य रामचंद्र दास की उपाधि प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति वह है, जो पत्नी को रघुपति की शरण में दे दे। कहा कि स्त्रियां बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं है। जो अधर्मी लोग आज यह कृत कर रहे हैं, उसको रोकना पड़ेगा। कथा में रामेश्वरम से आए संत गीता मनीषी ज्ञानानंद ने कहा कि राष्ट्र के महान संतों का आगमन रामपुर खागल की धरा पर होना किसी कुंभ से कम नहीं है।

कथा में रामानंद विश्वविद्यालय जयपुर के कुलपति राम सेवक दूबे, अपर महाधिवक्ता महेशचंद्र चतुर्वेदी, बाल योगेश्वर दास बद्रिकाश्रम, श्यामदास, महंत कामतानाथ, अशोक पांडेय, लोक सेवा आयोग सदस्य आरएन तिवारी, मनोज तिवारी, पूर्व प्रमुख देवेंद्र पांडेय, रामजी मिश्र रहे।


लव जिहाद में फंसाते हैं, 35 टुकड़े कर फ्रिज में भर देते हैं

कथा के दौरान रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि करवाचौथ पर्व पर लड़कियां यह संकल्प लें कि गैर हिंदू में विवाह नहीं करेंगी। मुझ संत की यही दीक्षा की दक्षिणा है। कहा कि लोग लव जिहाद के नाम पर फंसाते हैं और 35 टुकड़े करके फ्रिज में भर देते हैं।
संत राजनीति पर बोलेंगे, जो कहेंगे करना पड़ेगा
पीठाधीश्वर ने कहा कि आजकल एक प्रथा चल गई है कि संतों को राजनीति पर बोलना नहीं चाहिए। आखिर हम क्यों न बोलें, हम बोलेंगे और जो कहेंगे, करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भले कुछ लोगों ने वोट नहीं दिया पर तीसरी बार यह सरकार बनी। आज फिर कह रहा हूं कि चौथी बार भी यही सरकार बनेगी।


24 को आएंगेे बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री
पृथ्वीगंज बाजार। आचार्य रामचंद्रदास महाराज ने बताया कि कथा में 24 अक्तूबर को बागेश्वर धाम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज पहुंचेंगे। इसी क्रम में कथा में आज सोमवार को सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह के आने उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed