{"_id":"5dcda0218ebc3e5494743bc5","slug":"looteri-dulhan-looted-5-families-and-went-away-pratapgarh-news-ald2601818117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी निकली दुल्हन, पांच घरों को किया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी निकली दुल्हन, पांच घरों को किया बर्बाद
विज्ञापन
पांच विवाह, पांच पति और लाखों लेकर फरार हो गई लुटेरी दुल्हन
पहले प्रेमजाल में फंसाकर करती है शादी, फिर घर से रुपये और जेवरात लेकर हो जाती है गायब
प्रतापगढ़। पांच युवाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने वाली दुल्हन लुटेरी निकली। वह सबके घरों में कुछ दिन रहने के बाद जेवर और रुपये समेटकर फरार हो गई। चार परिवारों ने लोकलाज के भय से चुप्पी साधे रखी, लेकिन उसके पांचवें पति का पिता उसकी करतूतों को उजागर करने के लिए पुलिस के पास पहुंच गया। उसने स्थानीय पुलिस के साथ एडीजी तक गुजार लगाई, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित का कहना है कि लुटेरी दुल्हन पांच घरों को बर्बाद कर नए शिकार की तलाश में निकल गई है।
नगर कोतवाली के जोगापुर में रहने वाले एक युवक ने कंधई थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से 8 माह पहले प्रेम विवाह किया था। यह उसकी दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसको एक बेटा है। शादी के बाद युवती उसके साथ रहने लगी। वहां युवक का पूरा परिवार रहता था। आरोप है कि युवती ने युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाकर कोर्ट मैरिज किया था। 14 सितंबर को युवक के माता-पिता इलाज कराने के लिए प्रयागराज गए थे। घर पर युवक का बेटा ही मौजूद था। युवती ने बालक को दुकान से सामान लेने के लिए बाहर भेज दिया। इसके बाद आलमारी का लॉकर खोलकर करीब 90 हजार रुपये, सवा लाख के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लेकर भाग गई। सूचना मिलने पर सभी घर लौटे। देखा तो घर का सामान अस्त-व्यस्त था। काफी देर तक लोग युवती की खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस मामले की शिकायत युवक की मां ने कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया। फिर भी उसकी समस्या जस की तस बनी रही। अब उसने एडीजी जोन से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। युवक के पिता का आरोप है कि उसकी बहू बनने वाली युवती ने पहले चार लोगों से शादी कर चुकी है। सभी को उसने पहले प्रेमजाल में फंसाया। फिर घर से जेवरात व रुपये समेटकर भाग निकली। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली थी। मामले की छानबीन चल रही है। काफी प्रयास के बाद भी युवती सामने नहीं आ सकी।
मायकेवालों से करती है बातचीत
युवक के पिता का आरोप है कि कंधई के रहने वाले युवती के परिजन यह दावा करते हैं कि वे लोग उससे कोई संबंध नहीं रखते, लेकिन युवती की पिता से बातचीत बराबर होती है। उसकी काली कमाई भी खाते हैं। उससे गलत काम भी कराते हैं। इस बात की अब जानकारी मिल रही है। कोर्ट मैरिज के पहले युवती बहुत सीधी दिखती थी। उसने पहले उनके बेटे को प्रेमजाल में फंसाया और बाद में विवाह कर लिया। युवती के पिता हमेशा बेटी से फोन पर बात करते रहते थे। जबकि अब बात करने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पांच नामों से है युवती की पहचान
युवक से शादी करने वाली युवती के भागने के बाद जब लोगों ने गहराई से उसके बारे में छानबीन की तो उसकी हकीकत जानकार दंग रह गए। युवती को कंधई व शहर के लोग पांच नामों से जानते हैं। जिन पांच लोगों से उसने शादी की, उनसे अपने अलग-अलग नाम बताए। अब सभी उसकी तलाश कर रहे हैं। ताकि उसे सबक सिखाया जा सके।