फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot

शराब की दुकान के सेल्समैन को पीटकर बीस हजार लूटे

Sat, 16 Nov 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
loot
रानीगंज कैथौला। पैसा मांगने पर कहासुनी के बाद इनोवा सवार बदमाशाें ने देशी शराब के सेल्समैन की पिटाई कर बीस हजार रूपए लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशाें ने दुकान के अंदर बैठे सेल्समैन पर तमंचे से फायर भी झोंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश इनोवा से भाग निकले। पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कैथौला बाजार के समीप सरकारी देशी शराब की दुकान पर स्थानीय गांव निवासी हीरालाल मौर्य सैल्समैन है। गुरुवार की रात नौ बजे के लगभग इनोवा सवार तीन अज्ञात बदमाश यहां पहुंचे और शराब खरीदी। शराब का पैसा मांगने पर सेल्समैन व बदमाशों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए तमंचा निकालकर शराब की दुकान का दरवाजा खुलवाने लगे। सेल्समैन ने अंदर से ताला बंद करने का प्रयास किया तो बदमाशाें ने फायर झोंक दिया। दीवार के पीछे छिपकर किसी तरह सेल्समैन ने अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाशाें ने अंदर से सिटकिनी खोल लिया और भीतर घुसकर सेल्समैन को जमकर मारापीटा।
विज्ञापन

बदमाशाें ने गल्ले की पेटी से शराब की बिक्री का रखा बीस हजार रुपये भी लूट लिया। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटने लगे तो बदमाशों इनोवा से भाग निकले। घटना की जानकारी पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशाें का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के दूसरे दिन पीड़ित सेल्समैन कोतवाली पहुंचा और इनोवा सवार बदमाशाें के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed