फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Long queues at booths to get vaccinated, teenagers without masks

बूथों पर टीका लगवाने के लिए लगी रही लंबी कतार, बगैर मॉस्क दिखे किशोर

Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Long queues at booths to get vaccinated, teenagers without masks
जीजीआईसी में कोविड वैक्सीन लगवाती छात्रा। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
कोरोना टीकाकरण के लिए मंगलवार को बूथों पर किशोरों की कतार लगी रही। दूसरे दिन 8603 किशोरों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विद्यालयों में पहुंचकर टीकाकरण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से 15 से 18 तक के किशोरों का टीकाकारण शुरू किया। दूसरे दिन मंगलवार को शहर के जीआईसी, जीजीआईसी सहित प्रत्येक ब्लॉक के तीन-तीन विद्यालयों को बूथ बनाया गया। इस दौरान 15 से 18 आयु वर्ग के 8603 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज में किशोरों को लगी वैक्सीन
क्षेत्र के जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज रामापुर कोहड़ौर में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने कैंप लगा कर 15 से 18 साल के 150 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया। सोमवार को भी डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य धवल द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। उधर, वैष्णो देवी शिक्षण संस्थान, वैष्णो देवी इंटर कॉलेज गोदाही में सीएचसी संग्रामगढ़ के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने टीकाकरण किया।
टीकाकरण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। किशोर स्वेच्छा से टीका लगवा रहे हैं।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ

जीजीआईसी में वैक्सीन लगवाने के बाद प्रमाण पत्र दिखाती छात्राएं। संवाद

जीजीआईसी में वैक्सीन लगवाने के बाद प्रमाण पत्र दिखाती छात्राएं। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed