{"_id":"61d48d729017161d574dbeac","slug":"long-queues-at-booths-to-get-vaccinated-teenagers-without-masks-pratapgarh-news-ald32423278","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर टीका लगवाने के लिए लगी रही लंबी कतार, बगैर मॉस्क दिखे किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर टीका लगवाने के लिए लगी रही लंबी कतार, बगैर मॉस्क दिखे किशोर
विज्ञापन
जीजीआईसी में कोविड वैक्सीन लगवाती छात्रा। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना टीकाकरण के लिए मंगलवार को बूथों पर किशोरों की कतार लगी रही। दूसरे दिन 8603 किशोरों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विद्यालयों में पहुंचकर टीकाकरण किया।
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से 15 से 18 तक के किशोरों का टीकाकारण शुरू किया। दूसरे दिन मंगलवार को शहर के जीआईसी, जीजीआईसी सहित प्रत्येक ब्लॉक के तीन-तीन विद्यालयों को बूथ बनाया गया। इस दौरान 15 से 18 आयु वर्ग के 8603 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास कर रहा है।
जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज में किशोरों को लगी वैक्सीन
क्षेत्र के जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज रामापुर कोहड़ौर में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने कैंप लगा कर 15 से 18 साल के 150 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया। सोमवार को भी डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हुआ था।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य धवल द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। उधर, वैष्णो देवी शिक्षण संस्थान, वैष्णो देवी इंटर कॉलेज गोदाही में सीएचसी संग्रामगढ़ के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने टीकाकरण किया।
टीकाकरण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। किशोर स्वेच्छा से टीका लगवा रहे हैं।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ

जीजीआईसी में वैक्सीन लगवाने के बाद प्रमाण पत्र दिखाती छात्राएं। संवाद- फोटो : PRATAPGARH