फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Long queue for prescription, waiting for hours for treatment

Pratapgarh News: पर्ची के लिए लंबी कतार, इलाज के लिए घंटों इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Long queue for prescription, waiting for hours for treatment
दिनभर में उमस और रात में हल्की सर्दी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। ओपीडी में तेज बुखार (हाईग्रेड फीवर), सर्दी-जुकाम, नाक, कान व गला के मरीजों की भरमार है। सोमवार को जहां 17 लोगों ने पंजीयन कराया था, वहीं मंगलवार को 19 सौ पंजीयन हुआ। पर्ची के लिए मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, घंटोंं के इंतजार के बाद मरीजों को इलाज मिल सका।
विज्ञापन

सुखपालनगर के परभैयतामऊ की मालती पंजीयन कक्ष के बगल जमीन पर बैठी पर्ची कटने का इंतजार कर रही थी। उनकी बेटी कतार में लगी हुई थी। मालती ने बताया कि उन्हें एक घंटे से अधिक समय हो गया लेकिन पर्ची नहीं मिली। दहिलामऊ की संजू ने बताया कि फिसलने से उनके पैर में फैक्चर हो गया था। ओपीडी में काफी देर इंतजार के बाद उन्हें इलाज मिल सका।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव से बीमार हो रहे लोग
मेडिकल काॅलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ़ मनोज खत्री ने बताया कि इस समय मानसून सीजन की विदाई और ठंड का मौसम आने वाला है। जिससे दिन में उमस और शाम को मौसम सामान्य हो रहा है। तमाम लोग उमस के कारण रात के समय घर के बाहर या खुले में सो रहे हैं। वहीं एसी व कूलर चालू करके सोने से भी बीमारी लोगों को चपेट में ले रही है। ईएनटी के डॉ. पवन कुमार यादव ने बताया कि बदलते मौसम में फंगल इनफेक्शन तेजी से बढ़ा है। 40 फीसदी लोग कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। औसतन 200 मरीज कान, नाक व गले में टांसिल के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए मरीजों को स्ट्रेचर पर तीमारदार लेकर खड़े रहे। ओपीडी के बाहर खड़े तीमारदार डॉक्टरों का इंतजार करते नजर आए। वहीं पार्किंग के पास तीमारदार वृद्ध को लेकर खड़े दिखे। कुछ बुजुर्ग लोग पंजीयन कक्ष के सामने सीढि़यों पर बैठे रहे।
इनसेट
तिथि-ओपीडी में पंजीयन
19-1783
20-1814
21-1584
23-1781
24-1900
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed