फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lockdown: Hot market, business establishments closed

लॉकडाउन: हॉट-बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद

Thu, 23 Jul 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: Hot market, business establishments closed
लाक डाउन के दौरान कचहरी के बगल दुकानें बंद होने से पसरा सन्नाटा। - फोटो : PRATAPGARH
लॉकडाउन के पहले दिन की बंदी पूरी तरह सफल रही। हॉट-बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। हालांकि निजी वाहनों से आवागमन पर कोई रोक नहीं थी, मगर शहर में ई-रिक्शा के साथ ही कोई भी सवारी वाहन नहीं चल रहे थे। डीएम के आदेश के बाद शहर के स्कूल-कालेज बंद रहे। शहर को पूरी तरह बंद कराने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने सुबह डंडा पटककर फल और सब्जी की दुकानें भी बंद करा दीं। इससे सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। डीएम ने बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के लिए बंदी की घोषणा की है, जबकि शासन ने पहले से ही शनिवार और रविवार को मिनी लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इससे अब सोमवार को ही दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

शहर में 18 कंटेनमेंट जोन होने और एक सप्ताह के अंदर 28 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने पर डीएम डा. रुपेश कुमार ने तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन का असर सिर्फ नगरपालिका क्षेत्र के लिए जारी होने से ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को पूरी तरह बंदी होने से ग्रामीण इलाकों से आने वाले सवारी वाहन शहर में नहीं घुस पाए।
विज्ञापन

शहर की सीमा पर पुलिस बैरियर लगाकर वाहनों को रोक रही थी। हालांकि निजी वाहनों से आने वाले लोगों को पुलिस मना नहीं कर रही थी। बुधवार को पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, फल मंडी, सब्जी मंडी में दिनभर दुकानें बंद रहीं। ई-रिक्शा, टेंपों पूरी तरह बंद होने से हाइवे पर उतरने वाले यात्रियों को डिपो तक पैदल यात्रा करनी पड़ी। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय दिनभर शहर का भ्रमण कर बंदी का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक, मेडिकल स्टोर, पेट्रोलपंप, गैस एजेंसी खुली थी
पुलिस की सख्ती का आलम यह रहा कि बुधवार को शहर में बैंक, मेडिकल स्टोर, पेट्रोलपंप और गैस एजेंसी के अलावा कुछ भी नहीं खुला था। सुबह जो दुकानें खुली थीं, उन्हें पुलिस ने बंद करवा दिया। पुलिस का अड़ियल रूख देखकर चाय और पान की दुकानें भी बंद हो गईं।
सिटी, कटरा और जोगापुर से संचालित हुए वाहन
शहर की सीमा सील होने से सिटी, कटरा और जोगापुर से ग्रामीण इलाकों के लिए वाहनों का संचालन किया गया। प्रतापगढ़ से अठेहा जाने के लिए चिलबिला से वाहनों का संचालन होता रहा। इससे यात्रियों को पैदल यात्रा कर वहां तक पहुंचना पड़ा।

सब्जी दुकानदारों को लगा झटका
शहर में सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को बुधवार को तगड़ा झटका लगा। बुधवार को महुली मंडी खुलने पर वह सब्जी खरीदने पहुंच गए। दुकानदार सोच रहे थे कि दुकानें खोलकर सब्जी की बिक्री कर लेंगे। मगर पुलिस की सख्ती से सब्जी की दुकानें भी नहीं खुलने पाईं।

जीआईसी के सामने कचहरी रोड पर पसरा सन्नाटा।

जीआईसी के सामने कचहरी रोड पर पसरा सन्नाटा।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed