फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lockdown effect: Fix charge waiver on business connections

लॉकडाउन इफेक्ट: व्यवसायिक कनेक्शन पर फिक्स चार्ज की छूट 

Wed, 24 Jun 2020 06:30 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Lockdown effect: Fix charge waiver on business connections
Electricity - फोटो : पेक्सेल्स
 जून तक का बकाया बिल जमा करने वाले  व्यवसायिक व औद्योगिक कनेक्शनधारियों को जुलाई माह के फिक्स चार्ज की छूट मिलेगी। जून माह तक यदि वह पूरा बिल जमा कर देंगे तो उन्हें जुलाई माह में फिक्स चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन


फिक्स चार्ज माफ करने से विभाग को करीब 25 लाख रुपये की चपत लगेगी। लॉकडाउन के चलते बिलिंग कार्य प्रभावित होने के बाद विभाग ने अब यह पहल शुरू की है। 

 

Lockdown effect: Fix charge waiver on business connections
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिले में 25 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इसमें व्यवसायिक व औद्योगिक मिलाकर लगभग चार कनेक्शन हैं। घरेलू उपभोक्ताओं की तरह इसमें भी बकाएदारों की लंबी फौज है। बिल वसूलने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता है।

25 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन के निर्णय से बिलिंग व अभियान दोनों कार्य प्रभावित हुए। लगभग 75 दिन से अधिक चले लॉकडाउन में बिलिंग कार्य काफी प्रभावित हुआ। व्यवसायिक व औद्योगिक क्षेत्र में भी लंबा बकाया हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Lockdown effect: Fix charge waiver on business connections
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया
बकाएदार तो दूर नियमित बिल जमा करने वाले भी आगे नहीं आ सके। लॉकडाउन खुलने के बाद भी बकाएदार आगे नहीं आ रहे हैं।  ऐसे में विभाग ने औद्योगिक व व्यवसायिक कनेक्शनधारियों के  लिए एक माह के  फिक्स चार्ज की छूट का आफर दिया है।

एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार ने बताया कि व्यवसायिक व औद्योगिक कनेक्शन पर जून तक का पूरा बकाया बिल जमा करने पर जुलाई माह में बिलिंग के दौरान फिक्स चार्ज की छूट दी जाएगी। 

 
विज्ञापन

Lockdown effect: Fix charge waiver on business connections
बिजली - फोटो : पेक्सेल्स

बकाएदारों व कटियामारों के खिलाफ चलेगा अभियान 

बिजली चोरों करने वालों की खैर नहीं है। जल्द ही उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार ने बताया कि बकाएदारों व कटियामारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed