फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   list is not ready of poorer people how they will get the ration

निराश्रितों की नहीं तैयार हुई सूची, कैसे मिलेगा राशन

Sun, 29 Mar 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
list is not ready of poorer people how they will get the ration
कोरोना वायरस के चलते 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद सरकार ने सभी निराश्रितों को खाद्यान्न व रुपये देने का ऐलान किया है। जिले में अभी तक निराश्रितों की सूची तैयार नहीं हो सकी। ऐसे में अप्रैल माह की शुरुआत में निराश्रितों को राशन कैसे मुहैया होगा। नगर पालिका, नगर पंचायतों के अलावा ब्लाकों से सूची जिला पूर्ति कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। मगर संबंधित विभागों के अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद अभी तक नहीं खुल सकी।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन की घोषणा के बाद जनता के हित में कई फैसले लिए। जिसमें सभी निराश्रितों को पांच-पांच किलो चावल व गेहूं और एक किलो चीनी मुहैया कराना था। अप्रैल माह शुरू होते ही सभी निराश्रितों को राशन मिलना था। इसके लिए अफसरों के आदेश पर सभी विकासखंडों, नगर पालिका और नगर पंचायतों से निराश्रितों की सूची मांगी गई। आनन-फानन में ब्लाक से लेकर नगर पालिका व नगर पंचायतों में सूची तैयार की जाने लगी। निराश्रित व्यक्ति का आधार कार्ड व बैंक खाता उपलब्ध कराना था। मगर निराश्रितों की सूची अभी तक पूरी नहीं हो सकी। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी तक उन्हें पास निराश्रितों की सूची नहीं मिली है। सूची मिलते ही निराश्रितों को राशन देने का आदेश कोटेदारों को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed