फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rangers put cage in forest

वन विभाग ने जंगल में रखवाया पिंजड़ा

Fri, 05 Jan 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 05 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
rangers put cage in forest
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
जंगल के पास ग्रामीणों की निगाह में आए तेंदुए की तलाश वन विभाग ने तेज कर दी है। शुक्रवार को तेंदुए की गतिविधि समझकर उसे पकडने के लिए पिंजड़े में मांस लगाकर रखा गया। इसके पूर्व जंगल में तेंदुए की खोज की गई। बावजूद इसके उसका कुछ पता नहीं चल सका। जंगल में एक जगह नीलगाय का शव मिला। उसके शरीर का काफी मांस गायब था। इससे जंगल में तेंदुए की मौजूदगी का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बाघराय के देवरी हरदोपट्टी में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। दिन भर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। हालांकि इस दौरान उसके पैरों के निशान जरूर मिले। इन निशानों को एक्सपर्टों को दिखाया गया तो तेंदुआ होने की पुष्टि हो गई। इससे वन विभाग सतर्क हो गया। कुंडा रेंजर शिवशंकर सिंह के निर्देश पर दो वनरक्षक महरानीदीन यादव व भैयाराम पांडेय ने रात भर जंगल के आसपास गश्त की। इसके अलावा आसपास के गांव के लोगों को भी सचेत रहने की बात कही। गुरुवार को प्रतापगढ़ से वन विभाग की टास्कफोर्स भेजी गई। इसमें टीम प्रभारी सुशील चन्द शुक्ल, आशीष सिंह, लल्लन -िसंह, दिनेश सिंह व रेजर शिवशंकर सिह बनरक्षक महरानीदीन यादव, भैयाराम पांडेय, वन दरोगा श्यामलाल गुप्ता, छेदीलाल यादव शामिल हैं। जंगलों के आसपास कांबिंग करने के बाद इन लोगों ने तेंदुए को पकडने के लिए पिंजरा मंगवाया। इसमें कुछ मांस फंसाकर रखा गया। हालांकि इसमें फंसने की बहुत कम ही उम्मीद लोग जता रहे हैं। बावजूद इसके वन विभाग पूरे दिन इस प्रक्रिया में लगा रहा। ग्रामीणों के अनुसार देवरी का वन काफी दूरी में स्थित है। फिलहाल वन विभाग इस क्षेत्र में पहले से ही निकले दो ेतेंदुए के कारण काफी सतर्कता बरत रहा है। उधर जंगल में मिली नीलगाय की लाश से भी वन विभाग के लोग अंदाजा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed