फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lekhpal showed ward boy and his brother dead in Pratapgarh

Pratapgarh: साहब मैं जिंदा हूं, मुझे बहाल कर दीजिए... जब वार्ड बॉय ने सीएमओ से लगाई गुहार

Fri, 08 Jul 2022 04:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 08 Jul 2022 04:40 AM IST
सार

दिलीपपुर पीएचसी के वार्ड बॉय का आरोप है कि लेखपाल ने उसे व उसके भाई को मृत दिखाकर उनकी जमीन की वरासत तीन लोगों के नाम कर दी। इतना ही नहीं कुटुंब परिवार रजिस्टर में उनकी फर्जी जन्मतिथि अंकित कर दी। जिसके चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। 

विज्ञापन
Lekhpal showed ward boy and his brother dead in Pratapgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिलीपपुर पीएचसी में तैनात वार्ड बॉय प्रेमनाथ मिश्र व उनके भाई को लेखपाल व कानूनगो ने मृत दिखाते हुए उनकी जमीन की वरासत तीन लोगों के नाम कर दी। पीड़ित ने जब दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो कुटुंब रजिस्टर में जन्मतिथि ही बदल दी। अलग-अलग जन्मतिथि होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उन्होंने नवागत सीएमओ जीएम शुक्ला से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी प्रेमनाथ मिश्र दिलीपपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय के पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि हल्का लेखपाल राम सिंह और कानूनगो राहुल सिंह ने उन्हें और उनके भाई तारकेश्वरनाथ मिश्र को वर्ष 2019 में मृत घोषित करते हुए सरायबहेलिया गांव के तीन लोगों के नाम उनकी जमीन की वरासत कर दी। इसकी जानकारी होने पर दोनों भाई परेशान हो गए। बड़े भाई तारकेश्वरनाथ मिश्र ने आरोपी लेखपाल और कानूनगो समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


इससे नाराज लेखपाल ने कुटुंब परिवार रजिस्टर में उनकी फर्जी जन्मतिथि अंकित कर दी। इसके बाद कुटुंब परिवार रजिस्टर की नकल और उनकी मार्कशीट में अलग-अलग जन्मतिथि होने का दावा करते हुए सीएमओ से शिकायत की। इस पर तत्कालीन सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने दो जगह अलग-अलग जन्मतिथि के आधार पर 29 जून को उन्हें सस्पेंड कर दिया। वह लगातार अपनी बात कहते रहे, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर प्रेमनाथ ने सीएमओ से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। सीएमओ ने उन्हें मामले की जांच कराकर उन्हें बहाल करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed