फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lawyer uproar when registry office opens in lockdown

लॉकडाउन में रजिस्ट्री ऑफिस खुलने पर वकीलों का हंगामा

Thu, 23 Jul 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lawyer uproar when registry office opens in lockdown
लॉकडाउन में रजिस्ट्री कार्यालय बुधवार को खुलने पर वकीलों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वकीलों का कहना था कि डीएम के आदेश पर शहरी इलाका बंद है और आपके कार्यालय में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। वकीलों की नाराजगी देखकर एआईजी ने सदर कार्यालय को बंद कराया।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट सहित पूरा शहर बंद रहा। कचहरी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में लोगों की भीड़ जमा होने की सूचना पर वकील पहुंच गए। बगैर मॉस्क के लोगों को भीड़ लगाए देखकर कार्यालय बंद करने को कहने लगे। प्रभारी सब रजिस्ट्रार के न मानने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। वकीलों का आक्रोश देखकर आनन-फानन में कार्यालय को बंद कर दिया गया। अधिवक्ताओं ने बताया कि आईजी स्टांप की लापरवाही की शिकायत डीएम से की जाएगी। इस मौके पर अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्र, रवि कुमार व्दिवेदी, विवेक त्रिपाठी, राकेश शुक्ला, जावेद अख्तर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

पट्टी एसबीआई में दो हजार की नोट निकली नकली
पट्टी एसबीआई में रुपये जमा करने गए स्टांप वेंडर के पास दो हजार रुपये का नकली नोट मिलने की जानकारी होने पर लोग दंग रह गए। देखने में असली जैसी नोट को कैशियर ने जब ग्लास में डाला तो नकली होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी सहसील के स्टांप वेंडर इंद्रपाल वर्मा बुधवार को एसबीआई में रुपये जमा करने के गए थे। कैशियर ने रुपये गिनने पर दो हजार रुपये का एक नोट नकली बताकर लौटा दिया। इससे स्टांप वेंडर के होश उड़ गए। देखने में असली लग रहे नोट के नकली निकलने पर स्टांप वेंडर अपने को ठगा महसूस करता रहा। स्टांप वेंडर ने बताया कि उसे याद नहीं आ रहा है कि दो हजार रुपये का नोट किसने दिया था।
बगैर बोर्ड लगाए मनरेगा का कार्य कराने पर फटकार
मनरेगा का बोर्ड लगाए बगैर ही कार्य कराने वाले प्रधानों को मनरेगा लोकपाल ने फटकार लगा है। बुधवार को वह संडवा चंद्रिका के उमरी ग्राम पंचायत में पहुंचे तो तालाब की खुदाई हो रही थी, मगर बोर्ड नहीं लगाया गया था। प्रधान को फटकार लगाते हुए अविलंब बोर्ड लगाने को कहा है। जलालपुर में वीरेंद्र प्रताप के खेत का समतलीकरण हो रहा था, मगर बोर्ड नहीं लगाया गया था। कोड़रामादूपुर और भवानीपुर में मनरेगा का कार्य बगैर बोर्ड के कराने पर प्रधानों को फटकार लगाते हुए चेताया कि ेर बगैर बोर्ड के कार्य प्रारंभ किया गया तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। लोकपाल ने इन गांवों के वीडीओ को अभिलेखों से साथ तलब किया है।

स्कूल का ताला तोड़कर चोरी
अंतू इलाके के मिडिल स्कूल हनुमान पांडेय का पुरवा में ताला तोड़कर एमडीएम का राशन और अभिलेख चोर उठा ले गए। हेडमास्टर संतोष कुमार ने अंतू पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed