{"_id":"62b1d32218b7a30cc53aa686","slug":"last-year-31-432-youths-kept-waiting-for-the-smartphone-pratapgarh-news-ald3356118129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीता साल, स्मार्टफोन का इंतजार करते रह गए 31,432 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीता साल, स्मार्टफोन का इंतजार करते रह गए 31,432 युवा
विज्ञापन
Last year, 31,432 youths kept waiting for the smartphone
स्नातक, परास्नातक, बीएड और तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं ने पिछले वर्ष टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले 8,795 छात्र-छात्राओं को टैबलेट तो मिल गए, मगर साल बीतने के बाद भी अब तक 31,432 युवाओं को स्मार्टफोन नहीं मिले हैं, हालांकि योजना बंद नहीं हुई है। चालू शिक्षासत्र में पास होने वाले युवाओं को फिर आवेदन करने का मौका मिलेगा।
वर्ष 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान योगी सरकार ने प्रोफेशनल कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेट और बीए, एमए और बीएड करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन देने का वादा किया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन करने के बाद टैबलेट और स्मार्र्टफोन के लिए कॉलेजों से संपर्क करना प्रारंभ कर दिया।
शासन ने फार्म भरने के लिए कॉलेजों को अधिकृत कर दिया, मगर वितरण की जिम्मेदारी डीएम और सीडीओ को सौंप दी। विधानसभा चुनाव के दौरान ही पॉलिटेक्निक, आईटीआई करने वाले 8,795 छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण कर दिया गया, मगर जिले में स्मार्टफोन की सप्लाई नहीं होने से अभी तक वितरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि पात्रता की सूची में जो परीक्षार्थी शामिल हैं, उन्हें जल्द ही स्मार्टफोन मिलेगा। जबकि कॉलेजों के प्रिंसिपल सीधा जवाब दे रहे हैं कि जब शिक्षासत्र बीत गया है, तो अब स्मार्टफोन मिलने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल योजना बंद नहीं हुई है। इस वर्ष परीक्षा पास करने वाले सभी युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा।
876 लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
जिले के 876 आवेदक ऐसे हैं, जो डिग्री कोर्स करने के साथ ही तकनीकी शिक्षा भी ग्रहण कर रहे हैं। इन अभ्यर्थियों का आधार कार्ड और डाटा ऑनलाइन करते ही चोरी पकड़ी गई और इन लोगों को योजना से बाहर कर दिया गया है।
स्मार्टफोन के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पात्रता की सूची में जो लोग शामिल हैं, उन्हें जल्द ही स्मार्ट फोन मिलेगा। टैबलेट अभ्यर्थियों को पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। दिनेश कुमार चौरसिया, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र