फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Land dispute lasted for an hour, skeleton buried under khaki guard

Pratapgarh News: घंटे भर चला जमीन का विवाद, खाकी के पहरे में दफनाया गया कंकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Land dispute lasted for an hour, skeleton buried under khaki guard
जमीन के विवाद के चलते खेत में मिला कंकाल का अंतिम संस्कार एक घंटे तक रुका रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया, तब जाकर पुलिस के पहरे में कंकाल दफनाया जा सका। परिजनों की ओर से कोई तहरीर न मिलने के कारण पुलिस की जांच कई पहलुओं पर चल रही है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के धारूपुर निवासी साठ वर्षीय शंकर लाल गौतम का क्षत विक्षत कंकाल आठ दिन बाद सराय लालमती गांव के एक धान के खेत में मिला था। घटना स्थल पर मिले कपड़े घड़ी व सैंडल से परिजनों ने कंकाल की पहचान किया था। पीएम के बाद कंकाल का अवशेष घर पहुंचा तो परिवार के लोग घर से दो किलोमीटर दूर खाली पड़ी एक जमीन में उसको दफनाने के लिए गड्ढ़ा खोदने लगे। इसी बीच गांव के शौकत अली जमीन पर अपना दावा करते हुए अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। किसी तरह दोनों पक्षों को समझाबुझाकर विवाद शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उसी जमीन पर एक किनारे नए स्थान पर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया। उधर्, पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने और परिजनों की ओर से तहरीर नहीं देने से पुलिस की जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई। अभी तक कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे हत्या की बात साबित हो सके। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जांच जारी है, शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed