{"_id":"a878d191b4c196544bc6a48948d06bf9","slug":"lalganj-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज पुलिस के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने खोला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज पुलिस के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने खोला मोर्चा
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों ने लालगंज पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को धरना-प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि चालक की पिटाई करने वाले आरोपियों को लालगंज पुलिस जानबूझ कर गिरफ्तार नहीं कर रही है। कर्मचारियों ने चेताया है कि अगर 31 मई तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो एक जून से बसों के चक्के थम जाएंगे।
रोडवेड कर्मचारी संयुक्त परिषद ने गुरुवार को डिपो कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर 24 अप्रैल को लीलापुर पुलिस चौकी के सामने चालक वशीर अहमद की अराजकतत्वों द्वारा की गई पिटाई की निंदा की।
परिषद के अध्यक्ष चंद्रकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि लालगंज पुलिस पहले तो मुकदम दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। एसपी के आदेश पर मुकदमा लिखने के बाद अब पुलिस लीपापोती करने में जुटी हुई है। शाखा मंत्री सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि लालगंज पुलिस दंबगों से मिली है। इसलिए वह कोई भी कार्रवाई करने से कतरा रही है। उन्होंने चेताया कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी और डीएम ने कोई ठोस पहल नहीं की तो कर्मचारी एक जून से कार्य बहिष्कार करेेंगे। कर्मचारियों ने एआरएम को ज्ञापन सौंपकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संयोजक राजेश मोहन मिश्र, मनोकानिका उपाध्याय, सुशील शर्मा, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, रमजान अली, विजय प्रकाश त्रिपाठी, अहमद कुरैशी, रामचंद्र सिंह, नसीर अहमद, ओम प्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।