{"_id":"593aefeb4f1c1ba3379c856d","slug":"laber-ded-in-teached-ht-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
pratapgarh
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ैयाडीह/जामताली। हैंडपंप की बोरिंग करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसके साथी वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पट्टी कोतवाली के आशापुर निवासी सुमन सिंह के यहां जलनिगम की ओर हैंडपंप लगाने के लिए बोरिंग की जा रही थी। बोरिंग करने के लिए चार मजदूर काम कर रहे थे। जिसमे गांव का अवनीश कुमार (18) पुत्र लल्लन सिंह भी काम कर रहा था। रात 11 बजे बोरिंग के दौरान लोहे की बीस फिट पाइप बाहर निकाल रहे थे। अचानक पाइप ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिससे अवनीश को करंट लग गया।
उसे बचाने के बजाय उसके साथ वहां से भागकर दूर खड़े हो गए। वे जब तक उसे बचाने के लिए प्रयास करते उससे पहले देखते ही देखते अवनीश की सांसें थम गईं। अवनीश की मौत से कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुुंचे। सूचना मिलने पर हैंडपंप स्थापित करा रहा ठेकेदार पहुंच गया। उसने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। शुक्रवार को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी पट्टी पुलिस को नहीं है। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। अवनीश के कमाई से उसका परिवार चलता था। पिता घर पर ही रहता था।