फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kutcha house collapsed, woman dies after being buried under rubble

कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत

Sat, 25 Sep 2021 11:17 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapsed, woman dies after being buried under rubble
फाइल फोटो यमुना प्रसाद मौर्य। - फोटो : PRATAPGARH
कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत
विज्ञापन

शनिवार-शुक्रवार दरम्यानी रात बारिश के दौरान कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि थोड़ी दूर पर सो रहा पति बाल-बाल बच गया। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतगढ़ गांव निवासी गुरुदीन गौतम खाना खाकर पत्नी किरन गौतम (65) घर में सो रही थी। उनके दोनों बेटे अपने बच्चों संग दूसरे घर में सो रहे थे।
विज्ञापन

आधी रात को बारिश के दौरान कच्चा घर ढह गया। किरन मलबे में दब गईं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े। किसी तरह मलबा हटाकर किरन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। , जबकि गुरुदीन बाल-बाल बच गया। वृद्धा की मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कड़कने से घबड़ाकर छत से गिरा अधेड़, गई जान
अचानक तेज बिजली कड़कने से घबड़कार एक अधेड़ छत से गिर गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिहार विकास खंड के सरायसैद खां गांव निवासी यमुना प्रसाद मौर्य (42) शुक्रवार की रात छत पर सो रहा था।
रात में वह लघुशंका के लिए उठा था। इस दौरान बरसात हो रही थी। जैसे ही वह दीवार के करीब पहुंचा कि तेज आवाज के साथ बिजली कड़की। इससे वह हड़बड़ाकर नीचे गिर गया। उसकी चीख पर परिजन उठे और उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। उधर, बिजली कड़कने से कुंडा क्षेत्र के दर्जनों घरों में इनटवर्टर, बल्ब, फ्रिज आदि जल गए। बिहार के गंगा राम का पूरा बेधन गोपालपुर में लगे टॉवर बिजली गिरने के कारण खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed