फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kumbh2019 : Wreath of devotees to dive in mauni amavasya

मौनी की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब

Mon, 04 Feb 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kumbh2019 : Wreath of devotees to dive in mauni amavasya
मौनी अमावस्या - फोटो : अमर उजाला, प्रतापगढ़
 प्रयागराज में संगम की रेती पर लगे कुंभ में मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए शनिवार रात से श्रद्धालुओं का रेला निकलने लगा। रविवार देर रात तक लोग ट्रक, ट्रैक्टर, मालवाहक, बसों और ट्रेनों से प्रयागराज के लिए रवाना होते रहे। बसों और ट्रेनों में सवार होने के लिए धक्कामुक्की होती रही। शहर में हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बसों व ट्रेंनों में तिल रखने तक की जगह नहीं थी। देररात तक श्रद्धालु रवाना होते रहे। इससे कई बार जाम भी लगा।  
विज्ञापन


सोमवार को मौनी अमावस्या का पर्व है। इस मौके पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए शनिवार से जिले के राजमार्ग व संपर्क मार्गों से आस्था का रेला निकलने लगा। बस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर, फै जाबाद, बहराइच, अमेठी, गोरखपुर सहित कई अन्य जिलों से प्रयागराज को वाहनों की कतार निकलती रही। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर शनिवार की रात से रविवार देर रात तक श्रद्धालुओं से भरे वाहनों की कतार लगी रही। रात में चिलबिला से लेकर भुपियामऊ तक जाम लगा रहा। रविवार को दिन में भी भारी भीड़ दिखी।
विज्ञापन


दिनभर शहर में घंटाघर, भगवाचुंगी, सदर बाजार से लेकर जोगापुर तक रुक-रुक जाम लगता रहा। ट्रैक्टर, डीसीएम, मालवाहन, ट्रकों पर श्रद्धालु लदे-फंदे निकल रहे थे। गैरजनपदों की भीड़ के साथ ही जिले से भी हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान को निकले। रेलवे स्टेशन पर भी स्नानार्थियों का रेला दिखा। रेलवे स्टेशन के बाहर जगह-जगह श्रद्धालु बैठे रहे। ट्रेन का इंतजार करते रहे। मेला स्पेशल ट्रेनों में भारी भीड़ रही। रोडवेज बसअड्डा, भगवांचुंगी चौराहे पर लोग बसों का इंतजार करते रहे। बसों में बैठने को लेकर धक्कामुक्की होती रही। देर रात तक लोग निकलते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कमाई के फेर में बढ़ा दिए दाम  
कुंभ मेले की शुरुआत होने से पहले ही जिला प्रशासन ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट व नाश्ते की दुकानों पर रेट बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था। मगर अधिकांश संचालकों ने इसे ध्यान नहीं दिया। अमावस्या स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो अधिक कमाई के फेर में होटल संचालकों ने रेट बोर्ड से अधिक दाम वसूल किए। चाय, नाश्ते से लेकर भोजन तक के दाम बढ़ा दिए गए।  


हाइवे व संपर्क मार्गों पर बैरियर लगाकर रोके गए भारी वाहन
प्रयागराज-अयोध्या राज्यमार्ग, लखनऊ-प्रयागराज राज्यमार्ग पर चौराहों पर जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। पुलिस तैनात की गई थी। ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, जाम न लगे। यहीं व्यवस्था प्रयागराज को जाने वाले संपर्क मार्गों पर भी थी। जगह-जगह बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed