फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Knife attack on young man in police custody, brother-in-law bled in court during appearance

प्रतापगढ़: पुलिस अभिरक्षा में दुष्कर्म के आरोपी पर चाकू से हमला, पेशी के दौरान कचहरी में साले ने किया लहूलुहान

Mon, 22 May 2023 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 May 2023 05:19 PM IST
सार

Pratapgarh Crime News : नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरोज चौराहे के पास रहने वाला अटल बिहारी (30) दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। सोमवार को कोर्ट में पेशी के लिए वह जेल के अन्य बंदियों के साथ कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट में पेशी के बाद दो सिपाही उसे लेकर कोर्ट से बाहर निकल रहे थे। कोर्ट परिसर के सीढ़ी के पास उस पर कथित रिश्तेदार ने चाकू से हमला किया

विज्ञापन
Knife attack on young man in police custody, brother-in-law bled in court during appearance
चाकू से हमले में घायल अटल बिहारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेल से कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस अभिरक्षा में वापस लॉकअप जा रहे दुराचार के आरोपी पर उसके कथित रिश्तेदार ने चाकू घोंप दिया। मौके पर मौजूद सिपाहियों ने आरोपी को दबोच लिया। गंभीर रूप से घायल बंदी का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मामले की जानकारी पर प्रयागराज जोन के आईजी चंद्र प्रकाश कोर्ट परिसर का निरीक्षण करने पहुंच गए। मामले की जांच के बाद कोर्ट गेट की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरोज चौराहे के पास रहने वाला अटल बिहारी (30) दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। सोमवार को कोर्ट में पेशी के लिए वह जेल के अन्य बंदियों के साथ कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट में पेशी के बाद दो सिपाही उसे लेकर कोर्ट से बाहर निकल रहे थे। कोर्ट परिसर के सीढ़ी के पास उस पर कथित रिश्तेदार ने चाकू से हमला किया।
विज्ञापन


कोर्ट के गेट व लॉकअप के पास तैनात सिपाहियों ने मौके से आरोपी को दबोच लिया। आनन- फानन में पुलिस ने घायल बंदी को राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। आरोपी पर उसके रिश्तेदार ने चाकू से हमला क्यों कि यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी। नगर कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद मौके पर एएसपी पूर्वी विद्या सागर मिश्र और नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Knife attack on young man in police custody, brother-in-law bled in court during appearance
पुलिस अभिरक्षा में बंदी पर चाकू से हमले के बाद कचहरी पहुंचे आईजी और एसपी। - फोटो : अमर उजाला।

आईजी ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी से लेकर मेटल डिटेक्टर डोर देखा

कोर्ट परिसर के दो गेट से वादीकारी व अधिवक्ताओं को भीतर प्रवेश मिलता है। दोनों ही गेट की सुरक्षा में दो दरोगा सहित 14 सिपाहियों की तैनाती रहती है। घटना की जानकारी के बाद प्रयागराज जोन के आईजी चंद्र प्रकाश दोपहर के समय अचनाक एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सतपाल अंतिल को साथ लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा- व्यवस्था देखी। सूत्रों के अनुसार विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने कोर्ट के सीसीटीवी की जांच कर फुटेज कब्जे में ली है। आईजी के निर्देश पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Knife attack on young man in police custody, brother-in-law bled in court during appearance
बंदी पर हमले के बाद पहुंचे अधिकारी छानबीन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर की घटना से नहीं लिया था सबक
दो दिन पहले जौनपुर जनपद में कोर्ट के बाहर जेल से पेशी पर आए बंदियों पर बाइकसवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। इस घटना के बाद से अन्य जिलों की पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा को पुख्ता करने का प्रयास किया। जनपद की कोर्ट के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते घटना हुई।

कोर्ट के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के लिए पुलिस के साथ मंथन किया गया है। सुरक्षा के विषय पर लापरवाही बरतने वाले सिपाहियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। - विद्या सागर मिश्रा, एएसपी पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed