{"_id":"5c2a6e04bdec2256bf2a5131","slug":"khushi-became-champion-in-dancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य में खुशी, गायन में श्रेया रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य में खुशी, गायन में श्रेया रहीं अव्वल
Tue, 01 Jan 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह
pratapgarh
pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शहर के प्रभात एकेडमी में विंटर कार्निवल में आयोजित नृत्य और गीत प्रतियोगिता में बालिकाओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। नृत्य में खुशी और गायन में श्रेया पांडेय अव्वल रहीं। शाम को आयोजित बाल कवि सम्मेलन में पहुंचीं कवियत्री व्याख्या मिश्रा ने अपनी कविताओं से उपस्थित लोगों में जोश भर दिया।
शहर के प्रभात एकेडमी में तीन दिन से विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। सोमवार को एसडीएम सदर सत्यप्रकाश और भाजयुमो के काशी प्रांत के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने नृत्य और गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नृत्य में खुशी सिंह ने सभी को पीछे छोड़ दिया, तो गायन में श्रेया पांडेय ने आवाज का जादू बिखेरा। शौर्य यादव, रुद्र प्रताप, समीर सिंह, वंशिका सिंह, शिक्षा गौतम, अंशिका सिंह, रोमसा, ऐश्वर्या सिंह, स्वाती सिंह, शुभी ने प्रतिभाग कर बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित की। कवियित्री व्याख्या सिंह ने अपनी पंक्तियां प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
उन्होंने बच्चों को सफलता के टिप्स दिया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठ की छात्रा आयुषी सिंह, मिली केसरवानी, खुशी कुमारी और डॉ. श्याम शंकर शुक्ल ने किया। इस मौके पर ओम मिश्र, प्रदीप पांडेय, इरफान, यासमीन, पूजा सिंह, रिचा, अनामिका, संतोष, अजय, हरिकेश, विनोद तिवारी, राकेश सिंह, केके शर्मा, धीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।