फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kaushambi news

बेरोजगारों पर भारी पड़ रहा भर्ती परीक्षाओं का आवेदन शुल्क

Sun, 06 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 06 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले बेरोजगारों को भारी भरकम शुल्क जमा करना खल रहा है। ऐसे में वे तमाम भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने से चूक जा रहे हैं। योग्यता होने के बाद भी उनके हाथ से ऐसे अनेक मौके निकल जा रहे हैं। जिनमें वह आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इन परिस्थितियों में नौकरी पाना उनके लिए चुनौती साबित हो रहा है। महंगाई के इस दौर में हर कोई परेशान है। तमाम ऐसे बेरोजगार जिनकों पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन के लिए घर से पैसा नहीं मिल पाता। घर की आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण वे प्राइवेट जॉब करते हैं। जिससे वह थोड़ा बहुत पढ़ाई का खर्च निकाल पाते हैं। काम के बाद बचे समय में वह सरकारी नौकरी पाने का सपना साकार करने के लिए तैयारी करते हैं, लेकिन सरकार की ओर से आयोजित हो रहीं भर्ती परीक्षाआें के आवेदन शुल्क इतने ज्यादा हैं कि उसे देखकर आवेदन करने वाले बेरोजगारों के होश उड़ जाते हैं। शुल्क न जमा कर पाने की दशा में वह तमाम भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने से चूक जाते हैं।
विज्ञापन


बेरोजगारों का कहना है कि ऐसे कई परीक्षाएं हैं। जिनमें आसानी से सफलता पाई जा सकती है, लेकिन आवेदन शुल्क देखकर वह पीछे हट जाते हैं। उनका कहना है कि एक माह में आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करना हो तो दस हजार रुपये से ज्यादा खर्च हो जाता है। उनका कहना है कि जॉब करने के बाद भी वह मात्र 3 से 4 हजार ही कमा पाते हैं। ऐसे में भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करना संभव नहीं है। प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों का भी वे विरोध करते हैं। उनका कहना है कि एक तरफ बेरोजगाराें को सरकारी नौकरी देने के लिए तमाम सहूलियतें दी जाती हैं। साथ ही बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही जाती है। शायद सरकार को यह नहीं मालूम कि एक हजार रुपये भत्ता पाने वाले बेरोजगार कहां से इतने महंगे आवेदन शुल्क की भरपाई कर पाएंगे।
विज्ञापन



प्रतियोगियों में बैंक, मेडिकल, इंजीनियरिंग व सिविल सेवा में जाने की रुचि होती है, लेकिन इनके आवेदन शुल्क इतने ज्यादा होेते हैं कि गरीब तबके के बेरोजगार अभ्यर्थी इसमें आवेदन ही नहीं कर पाते हैं। कई बार एक साथ इन परीक्षाओं का आयोजन होने पर लोग आर्थिक तंगी के चलते इनमें से कई आवेदन नहीं कर पाते हैं। जेईई मेंस, यूपीटीयू, मेडिकल की परीक्षा शुल्क 1000 रुपये से ज्यादा है। वहीं टेट, सीटेट, आरओ, एआरओ, बैंक की परीक्षाओं के शुल्क 500 के करीब है। कई बार तो भर्ती आयोग इन शुल्कों में बढ़ोतरी भी कर देता है। यूजीसी नेट/जेआरएफ के आवेदन के लिए पहले 300 रुपये लगता था। जिसे इस बार बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। इन दिनों विधानसभा भवन में आरओ, एआरओ की भर्ती निकली है। इनका आवेदन पांच सौ रुपये के करीब है। टीईटी के लिए भी इन दिनों अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। इसकी फीस भी चार सौ है। जेई मेंस के लिए भी आवेदन हो रहा है। इसकी फीस 1000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed