{"_id":"64579e40a64274d13c070663","slug":"kaushambi-father-and-son-attacked-with-an-ax-over-old-enmity-house-set-on-fire-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : पुरानी अदावत को लेकर बाप बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला, घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : पुरानी अदावत को लेकर बाप बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला, घर में लगाई आग
Sun, 07 May 2023 06:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 May 2023 06:19 PM IST
सार
कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के बिदांव गांव में शनिवार की रात दबंगों ने पुरानी अदावत को लेकर घर में सो रहे बाप व नाबालिग बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर घर में आग लगा दी जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
विस्तार
कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के बिदांव गांव में शनिवार की रात दबंगों ने पुरानी अदावत को लेकर घर में सो रहे बाप व नाबालिग बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर घर में आग लगा दी जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया। बिदांव गांव निवासी कामता प्रसाद मजदूर है। गांव में ही ईटा,गारा का काम कर परिवार का खर्च चलाता चलाता है। उसके मुताबिक गांव के महेश प्रसाद से पुरानी अदावत चली आ रही है।
विज्ञापन
शनिवार की रात महेश प्रसाद व उसका पिता शीतल घर पर आ गए और मामूली बात को लेकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर महेश प्रसाद व उसके पिता शीतल ने कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर दिया जिसमें कामता प्रसाद व उसका नाबालिक बेटा बृजमोहन (13)गंभीर रूप से घायल हो गए।कामता प्रसाद को सिर में गंभीर चोट आई है। शोरगुल की आवाज सुन कर जब तक पड़ोसी बीच बचाव करने आते हमलावर घर में आग लगाकर फरार हो गए, जिससे पूरे घर की गृहस्थी जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
दोनों घायलों को सीएचसी कनैली में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोप है कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर को पुलिस ने तहरीर बदलवा कर मामूली धाराओं में महेश प्रसाद व शीतल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन