{"_id":"66eb66a616ccf1ab220332c9","slug":"kashi-vishwanath-starts-operations-two-coaches-increased-in-intercity-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-124824-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: काशी विश्वनाथ का संचालन शुरू, इंटरसिटी में बढ़ाए गए दो कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: काशी विश्वनाथ का संचालन शुरू, इंटरसिटी में बढ़ाए गए दो कोच
Thu, 19 Sep 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
जंघई में चल रहे ट्रैक मरम्मतीकरण के चलते निरस्त काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया गया है। ट्रेन को दो से 22 सितंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया था। लेकिन यात्रियों को रही परेशानी को देखते हुए इसका संचालन बीच में ही शुरू कर दिया गया है। साथ ही इंटरसिटी में भी दो कोच बढ़ा दिए गए हैं।
दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रतिदिन संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री मां बाराहीदेवी, मां बेल्हादेवी और मां चंद्रिकन देवी धाम स्टेशनों से दिल्ली, लखनऊ व वाराणसी जाते हैं। जंघई में चल रहे ट्रैक दोहरीकरण के चलते इस ट्रेन का संचालन 22 सितंबर तक निरस्त कर दिया गया था। इसके साथ ही वाराणसी से लखनऊ के बीच संचालित इंटरसिटी, जनता एक्सप्रेस और पंजाबमेल का संचालन निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया है। बुधवार से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने समय की पटरी पर दौड़ने लगी। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि बीएल, बीपीएल पैसेंजर निरस्त चल रही है। जनता एक्सप्रेस को मां बेल्हादेवी धाम से देहरादून लौटा दिया जा रहा है। इसके अलावा पंजाबमेल सुलतानपुर के रास्ते संचालित हो रही है। इसलिए इंटरसिटी एक्सप्रेस पर भीड़ बढ़ गई है। भीड़ पर काबू पाने के लिए रेल प्रशासन ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। दो जनरल के साथ दो स्लीपर कोच के साथ इंटरसिटी वाराणसी से लखनऊ के बीच पटरी पर फर्राटा भरेगी।
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस के आवागमन का बदला समय
गाड़ी संख्या 14204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी के आवागमन का समय रेलवे बोर्ड ने बदल दिया है। यह ट्रेन सुबह 6.35 बजे लखनऊ से चलकर 8.54 बजे अमेठी स्टेशन पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि सुबह 9:31 मिनट पर मां बेल्हादेवी धाम जंक्शन पर पहुंचेगी। दो मिनट के बाद वाराणसी के लिए रवाना होगी। 9:49 मिनट पर मां बाराही देवी धाम, 10.26 बजे जंघई और 11: 55 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। हालांकि यात्री इस ट्रेन से सफर करने के पहले टोल फ्री नंबर 139 पर जानकारी ले सकते हैं।