फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   karwachauth celebration

करवाचौथ : सजना के लिए सजीं सजनी

Sat, 27 Oct 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
karwachauth celebration
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
 करवाचौथ पर सोलह श्रृंगार के लिए शुक्रवार को सुहागिनें दिनभर तैयारी में जुटी रहीं। ब्यूटी पार्लर पैक रहे। मेकअप के लिए महिलाओं में होड़ लगी थी। बाजार में मेहंदी लगाने के लिए भी महिलाएं पहुंचीं। हाथों में मेहंदी रचाने के साथ ही कपड़े, ज्वैलरी और कंगन के साथ साज श्रृंगार के सामानों की खूब खरीदारी हुई।  
विज्ञापन


करवाचौथ का व्रत सुहाग की सलामती के लिए रखा जाता है। सोलह श्रृंगार कर सुहागिन महिलाएं अपने पति का दीदार कर पूरे विधि- विधान से पूजन-अर्चन कर व्रत पूर्ण करती हैं। सुहागिन महिलाएं दो दिन पूर्व से ही पर्व की तैयारी में जुटी हुई हैं। शुक्रवार को बाजार सुहागिन महिलाओं की भीड़ से चहक उठे। महिलाएं व्रत की तैयारी में जोरशोर से जुटी रहीं। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहों पर स्थित ब्यूटी पालरों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


हाथों में मेहंदी रचाने की भी होड़ रही। मेहंदी लगाने के लिए बाहर से भी लोग आए थे। सुभाष पार्क में मेहंदी के स्टालों पर महिलाओं ने हाथों में अरेबियन स्टाइल, थ्रीडी मेहंदी और कलरफुल मेहंदी लगवाई। इसके लिए एडवांस बुकिंग चलती रही। कपड़े की दुकानों पर पर भी खूब भीड़ जुटी रही। दुकानों पर चमकीली चुनरी के साथ ही शादी वाले जोड़े की भी खूब डिमांड रही। चूडिय़ों की दुकानों पर भी महिलाओं की कतार लगी रही। कई कलर की चूडिय़ों के साथ ही कंगन की भी खूब खरीदारी हुई। दिनभर महिलाओं की भीड़ बाजार में उमड़ी रही। करवा के साथ पूजन सामाग्रियां भी जुटाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed