फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   JE patient found in Lalganj, health department took action after the patient returned home

प्रतापगढ़ : लालगंज में मिला जेई का मरीज, मरीज के डिस्चार्ज होकर घर आने पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

Thu, 14 Sep 2023 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 04:50 PM IST
सार

लालगंज के बेल्हा निवासी संजय सिंह (45) ने 15 दिन पहले जांच कराई तो जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) की पुष्टि हुई। स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद जब उसे आराम नहीं हुआ तो वह लखनऊ स्थित केजीएमसी पहुंच गया। चिकित्सकों ने 11 दिन भर्ती कर इलाज किया। दो दिन पहले वह डिस्चार्ज होकर घर आया।

विज्ञापन
JE patient found in Lalganj, health department took action after the patient returned home
जापानी इंसेफ्लाइटिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले के लालगंज में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) का मरीज मिला है। जेई पाजिटिव युवक के मिलने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। पीड़ित इलाज कराकर दो दिन पूर्व लखनऊ से लौटकर घर आ गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कागज का कोरम पूरा करने के लिए उसके घर पहुंच गई। जेई की दस्तक के बाद विभाग की लापरवाही से लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन

लालगंज के बेल्हा निवासी संजय सिंह (45) ने 15 दिन पहले जांच कराई तो जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) की पुष्टि हुई। स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद जब उसे आराम नहीं हुआ तो वह लखनऊ स्थित केजीएमसी पहुंच गया। चिकित्सकों ने 11 दिन भर्ती कर इलाज किया। दो दिन पहले वह डिस्चार्ज होकर घर आया।

विज्ञापन

इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो जिला इपिडिमियोलॉजिस्ट टीम के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और दवा का छिड़काव कराया। सीएमओ डाॅ. जीएम शुक्ल ने बताया कि जानकारी देर से हुई। इस लिए टीम भी देर से गई। 1 से 15 वर्ष तक के बच्चों को चिह्नित किया गया है। रविवार को गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। जिससे बच्चे जेई जैसे बीमारी के चपेट में न आ पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed