{"_id":"64f89f2502495adbf6030ca4","slug":"jansadharan-express-going-from-delhi-to-patna-saved-from-becoming-a-burning-train-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-3937-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बर्निंग ट्रेन बनने से बची दिल्ली से पटना जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बर्निंग ट्रेन बनने से बची दिल्ली से पटना जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस
Wed, 06 Sep 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 Sep 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
लाल होकर जाम हो गया था पहिया, चिंगारी देख एसएम ने रोक ली ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। आनंद विहार से दानापुर (पटना) जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस की एक बोगी का पहिया लाल होकर जाम हो गया। पहिला लाल होने की वजह से चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा। जानकारी पर एसएस ने ट्रेन को स्टेशन पर रोक लिया। कोच को बदलकर सवा घंटे के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
बुधवार भोर सवा तीन बजे के करीब लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित प्रतापगढ़ जंक्शन पर एक बड़ा हादसा सतर्कता की वजह से टल गया है। आनंद विहार से दानापुर (पटना) जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस की बोगी का एक पहिया जाम हो गया। जाम पहिए से चिंगारी निकलने के साथ धुंआ उठने लगा। किसी ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर के साथ स्टेशन अधीक्षक को दी।
स्टेशन अधीक्षक ने फौरी कार्रवाई करते हुए स्टेशन पर ही ट्रेन को राेक लिया। जिस कोच का पहिया जाम हो गया था, उसे ट्रेन से अलग किया गया। हर किसी को ट्रेन के बर्निंग बनने की आशंका सता रही थी। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस का पहिया जाम होने के कारण चिंगारी के साथ धुआं निकल रहा था। ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक लिया गया। जिस कोच का पहिया जाम हुआ था, उसमें बैठे यात्रियों को उतार कर दूसरे कोच में बैठाया गया। क्षतिग्रस्त कोच प्रतापगढ़ में ही रोक लिया गया है। ट्रेन में एक अन्य कोच लगाकर ट्रेन को दानापुर के लिए रवाना किया गया। बुधवार को लखनऊ से आई रेलवे की तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने क्षतिग्रस्त कोच की जांच की फिर जो खराबी थी उसे दूर कर चले गए।