फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jandhan account

जनधन खातों में पहुंचे 218 करोड़

Tue, 29 Nov 2016 12:35 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
jandhan account
दो हजार रुपये का नकली नोट
जिले में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुले खाते में 26 नवंबर तक 218.12 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश खाते ऐसे हैं, जिनमें खाता खुलने के बाद कभी भी एक रुपये नहीं जमा हुए थे। हालांकि सोमवार को सरकार की ओर से दस हजार रुपये से अधिक की निकासी पर प्रतिबंध लगाने से खाताधारकों के चेहरे से हवाइयां उड़ने लगी हैं।
विज्ञापन


पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बंद होने के बाद बैंकों में जमा करने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रुपये जमा करने की भीड़ अभी खत्म नहीं हुई है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर खुलने वाले खाते में इन दिनों लाखों रुपये बैलेंस है। यह बैलेंस कहां से आया, इसकी जानकारी तो लोग देने को अभी तैयार नहीं है, मगर यह रुपये खाताधारकों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। सवाल यह उठता है कि ग्राहक ने  जिस खाते में साल भर में एक भी रुपये नहीं जमा किए, उनके पास अचानक कहां से लाखों रुपये आ गए। जिले में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 26 नवंबर तक 218.12 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। बैंक में रुपये जमा करके ग्राहक भले ही तसल्ली का एहसास कर रहे हों, मगर आने वाले दिनों में यह रुपये उनके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। हालांकि सोमवार को सरकार की ओर से जारी बयान में सिर्फ दस हजार रुपये निकालने की छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed