फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jaam in whole city

शहर भर में जाम, हालाकान हुए घर से बाहर निकले खरीदार

Sat, 26 Oct 2019 11:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
jaam in whole city
शनिवार को चौक में दीपावली की पूर्व संध्या पर नो इंट्री के बावजूद पुलिस चौकी के सामने से गुजरता ट्? - फोटो : PRATAPGARH
शहर भर में जाम, हलाकान हुए खरीदार
विज्ञापन

अम्बेडकर चौराहा, चौक घंटाघर, राजापाल टंकी पर लगा रहा जाम
प्रतापगढ़। शहर भर में जाम लगने से खरीदारों को हलाकान होना पड़ा। जाम के झाम में उन्हें घंटों जूझना पड़ा। चौराहों पर खड़ी पुलिस मौन साधे रही। जाम में फंसे मरीजों को ज्यादा परेशान होना पड़ा।
धनतेरस का पर्व समाप्त होने के बाद भी बाजार में शनिवार को रौनक देखने को मिली। पटरी किनारे लोग अपनी दुकानें सजा कर बैठ गए। वाहनों का आवागमन भी बंद रहा। प्रशासन ने शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर भले ही पाबंदी लगाई थी लेकिन यातायात पुलिस की मिलीभगत से दोपहर में तीन ट्रकों को चौक की ओर जाने दिया गया। जिससे जाम की समस्या पैदा हो गई। पुलिस ट्रकों को निकलते हुए देखती रही लेकिन प्रतिबंध के बाद भी मुख्य बाजार में प्रवेश करने पर कार्रवाई नहीं की। राजापाल टंकी और चौक घंटा घर में जाम की स्थित होने के कारण गंभीर मरीजों को अस्पताल लेकर जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस जा रही थी। यही हाल रेफर मरीजो को प्रयागराज लेकर जाने वाली एंबुलेंस की थी।
विज्ञापन

बाइक तो दूर भीड़ में लेकर चल रहे थे कार
कुछ ऐसे लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में दिखाई पड़ रहे थे जो लोगों को हलाकान कर रहे थे। बाइक तो दूर कार सवार लोग भीड़ भाड़ इलाके में घुस जा रहे थे। इससे लंबा जाम लग रहा था। जाम के झाम में फंस कर लोग परेशान हो रहे थे। मगर जिम्मेदार पुलिस कर्मी अंजान बने रहे।

दीपावली की पूर्व संध्या पर चौक घंटाघर में राजमार्ग पर लगा जाम।

दीपावली की पूर्व संध्या पर चौक घंटाघर में राजमार्ग पर लगा जाम।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed