फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   it rained the full day

दिनभर रुक-रुककर होती रही बरसात

Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
it rained the full day
it rained the full day - फोटो : PRATAPGARH
सोमवार की सुबह तेज धूप से बढ़ी तपिश की मार झेल रहे लोगों को दोपहर बाद बरसात से राहत मिली। रुक-रुककर जिले में 6 मिली लीटर बरसात हो गई। बरसात के दौरान तेज हवा चलने से चिलबिला-पट्टी मार्ग पर आम का पुराना पेड़ गिर गया। जिससे दो घंटे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पेड़ हटाया। बारिश से हर ओर किचकिच से पैदल निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में पिछले तीन दिनों से रिमझिम बरसात हो रही है।
विज्ञापन

बादल लगातार सूर्य से लुकाछिपी का खेल खेल रहे हैं। सोमवार की सुबह तेज धूप निकली। आसमान पूरी तरह से साफ था। सूर्य की किरणों की तपिश से हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा था। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। दोपहर में अचानक मौसम बदला। देखते ही देखते बरसात होने लगी। रुक-रुककर शाम तक बरसात होती रही। इससे शहर में हर ओर किचपिच हो गई। पैदल चलने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं बाइक व कार सवार लोगों के गुजरने से सड़क पर भरा पानी लोगों के कपड़े खराब करता रहा।
विज्ञापन

पट्टी-चिलबिला मार्ग पर वीरमऊ गांव के करीब बरसात के साथ तेज हवा चलने से पुराना आम का पेड़ गिर पड़ा। जिससे जाम लग गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय वहां कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर दीवानगंज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व वन विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी लगाकर गिरा पेड़ हटवाया। करीब दो घंटे बाद वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो सका। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जिले में सोमवार को कुल 6 मिली लीटर बरसात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगरौरा विकासखंड के मदाफरपुर के देवकली निवासी रामजस यादव का रिहायशी कच्चा मकान दो दिनों से हो रही रिमझिम बरसात में सोमवार भोर में गिर पड़ा। उस समय परिवार के लोग सोकर उठ चुके थे। केवल बच्चे अंश व आयुष ही सो रहे थे। वह हादसे में बाल-बाल बच गए। उसकी पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। सूचना पर पहुंचे राजस्वकर्मी नुकसान का जायजा लेते रहे।

सोमवार दोपहर बाद से रुक रुककर बरसात हो रही है। इसके बावजूद उमस बरकरार है। आसमान में छाए काले मेघ कभी भी बरसने लगते। कुछ लोग बरसात का लुत्फ उठाते नजर आए। तेज हवाओं के बीच आफीसर्स कालोनी में बिजली का तार रोडवेज बस डिपो के करीब टूटकर गिर पड़ा। जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

it rained the full day

it rained the full day- फोटो : PRATAPGARH

it rained the full day

it rained the full day- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed