{"_id":"62e6c7c295c4262a491a7778","slug":"inspector-posted-at-jethwara-police-station-attempted-suicide-pratapgarh-news-ald3384135111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : जेठवारा थाने में तैनात दरोगा ने किया खुदकुशी का प्रयास, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : जेठवारा थाने में तैनात दरोगा ने किया खुदकुशी का प्रयास, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Sun, 31 Jul 2022 11:49 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:49 PM IST
सार
जनपद कुशीनगर के रहने वाले जमाल अशरफ 2018 बैच के दरोगा हैं। जेठवारा थाने में उनकी तैनाती है। वह थाने के सामने ही रविशंकर विद्यार्थी के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। दो माह पहले वह अवकाश लेकर घर गए थे।
विज्ञापन
डिप्रेशन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय थाने में तैनात दरोगा जमाल अशरफ ने रविवार की शाम खुदकुशी का प्रयास किया। परिवार के लोगों से बातचीत के बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
जनपद कुशीनगर के रहने वाले जमाल अशरफ 2018 बैच के दरोगा हैं। जेठवारा थाने में उनकी तैनाती है। वह थाने के सामने ही रविशंकर विद्यार्थी के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। दो माह पहले वह अवकाश लेकर घर गए थे। अवकाश खत्म होने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटे। कुछ दिन पहले थाने पर लौटने पर उन्हें पुलिस लाइन में आमद करानी पड़ी। उन्होंने तबीयत खराब होने की जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रमाण पत्र दिया। जिसके बाद उन्हें वापस जेठवारा थाने भेजा गया।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम वह अपने कमरे में परिवार के लोगों से फोन पर तेज आवाज में बात कर रहे थे। कुछ देर बाद उनकी आवाज बंद हो गई। इस पर बगल में रहने वाले पुलिसकर्मी उनका दरवाजा खुलवाने लगे। दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो जमाल फंदा तैयार कर फांसी लगाने जा रहे थे। कमरे की छत से रस्सी लटक रही थी और नीचे स्टूल था।
विज्ञापन
बताया गया कि पारिवारिक तनाव में वह आत्मघाती कदम उठाने जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस महकमे में इस बात की भी चर्चा रहेगी दरोगा दूसरे जनपद में पोस्टिंग के लिए प्रयासरत थे। इससे पहले इसी मकान में सिपाही कुंदन शर्मा ने भी जान देने की कोशिश की थी। क्षेत्राधिकारी सदर पवन त्रिवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।