फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Inspector dies from Corona, 46 new cases

कोरोना से इंस्पेक्टर की मौत, 46 नए केस

Mon, 17 Aug 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Inspector dies from Corona, 46 new cases
Inspector dies from Corona, 46 new cases
जिले में कोरोना का कहर जारी है। वायरस ने रविवार को स्वॉट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अजय सिंह की जान ले ली। प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

जबकि शनिवार व रविवार को मिलाकर 19 बंदियों समेत 46 नए केस सामने आए। इनमें से कुछ को होम आइसोलेट तो कुछ को कोविड वन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस विभाग में अब तक 50 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इंस्पेक्टर अजय सिंह की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। मूलत: चंदौली जनपद के रहने वाले निरीक्षक अजय सिंह मौजूदा समय में स्वॉट टीम प्रभारी थे।
विज्ञापन

उनका परिवार प्रयागराज में किराए के मकान में रहता है। पांच अगस्त को कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें सरकारी आवास पर ही होम आइसोलेट करा दिया गया था। उनके साथ स्वाट टीम के चार सिपाही भी संक्रमित निकले थे। वह भी होम क्वारंटीन कराए गए थे। इनमें से तीन सिपाहियों ने तीन दिन पहले कोरोना की जंग जीत ली, लेकिन निरीक्षक अजय सिंह की तबियत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए दिल्ली भेजने की तैयारी थी, लेकिन एयर एंबुलेंस न आने के कारण प्रयागराज एसआरएन भेजा गया। उन्हें सांस लेने में लगातार दिक्कत हो रही थी। रविवार दोपहर अजय सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। यह खबर मिलते ही पुलिस विभाग के साथ ही उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दूसरी ओर जिला कारागार में अस्थायी भवन में निरुद्घ 140 बंदियों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें 19 बंदी कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को जिले में कुल 12 तो रविवार को 34 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। अब संक्रमित होने वालों की संख्या 1128 पहुंच गई है। जबकि अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
जमीन विवाद में पड़ोसी ने पीटा
जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने कुनबे को पीटकर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रामआसरे गुप्ता रिटायर्ड शिक्षक हैं। उनका आरोप है कि पड़ोसी ने रविवार दोपहर कुछ लोगों के साथ उनके घर पर हमला बोल दिया। मारपीट में रामआसरे, बेटा रामचंद्र, पौत्र मोहित व अर्जुन घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
किशोरी को कमरे में बंदकर किया दुष्कर्म
किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने उसके साथ मुंह काला किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंधई थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी युवक ने शुक्रवार को बहाने से अपने घर बुलाया। जहां उसे कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ मुंह काला किया। फिर धमकी देते हुए छोड़ दिया। शिकायत मिलने पर रविवार को पुलिस ने आरोपी आलोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।
चेयरमैन पर रहमदिल बने मानिकपुर एसओ पर गिरी गाज
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मानिकपुर चेयरमैन के प्रति रहमदिल बने मानिकपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं गालीबाज इंस्पेक्टर को कंधई थाने की कमान थमा दी।
गत दिनों मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अबू जैद उर्फ गुड्डू के ऊपर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप पड़ोसी मोहल्ले के रहने वाले नूरुल ने लगाया था। मामला सुर्खियों में आने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे चेयरमैन गुड्डू को पुलिस ने उठा लिया।
रात भर उसे बाघराय थाने में रखा गया। रात में ही चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ। वहीं शिकायत करने वाले नूरुल के खिलाफ भी पुलिस ने परिवार के लोगों को मृत दिखाकर कागजात तैयार करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले को लेकर कुछ दिनों पहले मानिकपुर थाने पर थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पंचायत भी हुई थी। एसपी अभिषेक सिंह ने लापरवाही बरतने वाले मानिकपुर थानाध्यक्ष दूधनाथ यादव को निलंबित कर दिया। उनकी जगह उदयपुर के थानाध्यक्ष सुभाष यादव को भेजा। जबकि जेठवारा में तैनाती के दौरान फरियादी को गाली देने वाले थानाध्यक्ष जेठवारा विनोद कुमार यादव को बहाली के बाद कंधई थाने की कमान सौंपी है। वहां तैनात विपिन सिंह को उदयपुर का थानाध्यक्ष बनाया है।
अभिषेक सिंह का तबादला, संजीव त्यागी नए एसपी
एसपी अभिषेक सिंह का जिले से तबादला हो गया है। उन्हें बागपत का एसपी बनाया गया है। बिजनौर के एसपी रहे संजीव त्यागी अब प्रतापगढ़ के नए एसपी होंगे। जिले में कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन में हत्याओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा। गांवों में जमीन विवाद निस्तारित कराने के लिए चौपाल भी लगाई गई, लेकिन सार्थक परिणाम सामने नहीं आए। हत्याओं पर अंकुश लगाने में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह नाकाम रहे। लूट व छिनैती की घटनाएं भी होती रहीं। शासन ने रविवार को बिजनौर के पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी को प्रतापगढ़ का पुलिस कप्तान बनाया। जबकि यहां तैनात अभिषेक सिंह को बागपत जिले की कमान सौंपी है।

शिक्षक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान
शहर के करीब भंगवा गांव में मालगाड़ी के सामने कूदकर एक शिक्षक ने जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पट्टी कोतवाली के नदाईपुर निवासी वेदप्रकाश मिश्रा (54) कालूराम इंटर कालेज में शिक्षक थे। रविवार को वह साइकिल लेकर शहर में दवा लेने आए थे। ग्रामीणों के अनुसार शाम को वह साइकिल लेकर भंगवा सुर्खी साइडिंग के करीब पहुंचे। साइकिल खड़ी कर वह रेलवे लाइन के किनारे बैठे थे। इस बीच स्टेशन से रानीगंज की ओर मालगाड़ी जाती दिखी। करीब पहुंचने पर वह मालगाड़ी के सामने कूद गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उनकी पहचान करते हुए परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजन रोते-बिलखते जीआरपी पहुंचे। परिजन उनकी मौत को लेकर आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed