फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Infected woman arrived home with newborn, firecrackers burnt in village

स्वस्थ होकर नवजात के साथ घर पहुंची संक्रमित महिला, गांव में फूटे पटाखे

Sun, 24 May 2020 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Infected woman arrived home with newborn, firecrackers burnt in village
corona
कोरोना पीड़ित प्रसूता और जन्म लेने वाली नवजात की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एसआरएन के चिकित्सकों ने एंबुलेंस से दोनों को घर भेज दिया। गांव में पहुंचते ही परिवार के सदस्यों ने खुशी में पटाखे जलाए। खुशी के मारे प्रसूता की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के राजगढ़ की रहने वाली एक महिला गर्भवती थी। वह जिला महिला अस्पताल जांच कराने आई थी। यहां चिकित्सक के कहने पर जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित एक अल्ट्रासाउंड पर जहां कराने गई। बाद में फिर अस्पताल में भर्ती हुई थी। गर्भवती महिला का ऑपरेशन होना था। इसलिए चिकित्सकों की सलाह पर उसकी कोरोना की जांच कराई गई। 11 मई की रात महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को प्रयागराज के कोविड एल वन अस्पताल भेज दिया। जहां 12 मई दोपहर बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। चिकित्सकों ने उसे एसआरएन में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद महिला ने एक नवजात को जन्म दिया। नवजात को मां से अलग रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी वह संक्रमित हो गई थी। 10 दिनों तक दोनों का इलाज चला। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सैंपल लेकर प्रसूता और नवजात की फिर जांच कराई। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एसआरएन के चिकित्सकों ने दोनों को एंबुलेंस से गांव भेजा। प्रसूता 11 दिन की बच्ची को लेकर जब घर पहुंची तो परिवार के साथ गांव के लोगाें ने पटाखे दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed