फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Income certificate not made, how will the data be online?

Pratapgarh News: नहीं बना आय प्रमाण पत्र, डाटा कैसे होगा ऑनलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Income certificate not made, how will the data be online?
राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन डाटा ई-समर्थ पोर्टल पर 15 सितंबर तक अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। आय प्रमाणपत्र नहीं बनने के कारण विद्यार्थियों को आवेदन करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय ने इस सत्र से विद्यार्थियों को आय व निवास प्रमाणपत्र आवेदन के साथ ही जमा करना अनिवार्य कर दिया है। अभी तक कई विद्यार्थियों के आय व निवास प्रमाण पत्र नहीं बन सके हैं। वहीं, कॉलेज में शनिवार दोपहर कई विद्यार्थियों को फार्म नहीं मिल सके। जिस कारण विद्यार्थी लौट गए। 15 सितंबर को रविवार होने के कारण अंतिम तिथि तक डाटा अपलोड नहीं हुआ तो विद्यार्थी का प्रवेश अमान्य हो जाएगा। वही, इस संबंध में राविवि के कुल सचिव संजय कुमार ने बताया कि अभी तिथि 15 सितंबर निश्चित की गई है। विद्यार्थियों की मांग पर तिथि आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed