फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   in throwing the ppe kit 2 staff suspended

पीपीई किट फेंकने वाले एलटी और वार्ड ब्वाय सस्पेंड

Sun, 31 May 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
in throwing the ppe kit 2 staff suspended
जिला अस्पताल की बर्न यूनिट केयर के पीछे प्रयोग की गई पीपीई किट फेंकने के मामले में आखिरकार एलटी व वार्ड ब्वॉय पर गाज गिर गई। दोनों को निलंबित करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई। वहीं स्वीपर की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन

कोरोना के संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेने के लिए गत दिनों बाघराय सीएचसी के एलटी दीपक श्रीवास्तव, पुलिस लाइन अस्पताल के वार्ड ब्वाय उदयराज सिंह ने सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों का कोरोना सैंपल लेने के लिए पीपीई किट का प्रयोग किया था। सैंपल लेने के बाद पीपीई किट को बर्न यूनिट के बगल उतारकर रख दिया। स्वीपर को उसे रद्द करने के लिए बोलकर सभी जेल चले गए। स्वीपर पीपीई किट को नष्ट करना भूल गया। दो दिनों तक एक ही स्थान पर पीपीई किट पड़ी रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम डा. रुपेश कुमार से प्रकरण की शिकायत हुई। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। सीएमओ ने जांच के बाद एलटी दीपक श्रीवास्तव व वार्ड ब्वाय उदयराज सिंह को सस्पेंड करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि एलटी व वार्ड ब्वाय की लापरवाही से दूसरे लोग भी संक्रमित हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed