फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   in Pratapgarh Enraged by the murder, traders closed their shops and protested, there was silence in the market

प्रतापगढ़ में हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध, बाजार में पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 02 Sep 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
in Pratapgarh Enraged by the murder, traders closed their shops and protested, there was silence in the market
Pratapgarh News : अधिवक्ता पुत्र की हत्या पर विलखते परिजन। - फोटो : प्रतापगढ़

कंधई थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीवानगंज पुलिस चौकी के करीब बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता रवींद्र जायसवाल के व्यापारी बेटे आकाश जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने रवींद्र के साथ में रहे पूर्व प्रमुख के बेटे प्रेमशंकर सरोज को भी गोली मार दी थी। वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद कर विरोध जताया। इससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बवाल की आशंका को देखते हुए आसपास कई थानों की पुलिस व पीएसी मुस्तैद रही। वहीं, मृतक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मांगों को पूरा करने के साथ ही मौके पर डीएम को बुलाने की जिद पर परिजन व व्यापारी अड़ गए। पुलिस से लोगों की तकरार भी हुई। मौके पर पहुंचे विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने परिजनों की डीएम से बात कराई। हर संभव मदद मिलने के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन

in Pratapgarh Enraged by the murder, traders closed their shops and protested, there was silence in the market
Pratapgarh News : अधिवक्ता पुत्र की हत्या के विरोध में बंद रहीं दुकानें। - फोटो : प्रतापगढ़
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। पांच संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कंधई थाना क्षेत्र के फतेहपुर आसलपुर निवासी पूर्व प्रमुख नेपाली सरोज का बेटा प्रेमशंकर सरोज बुधवार की रात अपनी रेडीमेड कपड़े की दुकान बंद कर बुलेट में पेट्रोल भराने के लिए दीवानगंज की ओर जा रहा था। उसके साथ अधिवक्ता रवींद्र जायसवाल का बेटा आकाश जायसवाल भी था। दीवानगंज पुलिस चौकी के करीब बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। इससे आकाश की मौके पर मौत हो गई थी और प्रेम सरोज को उपचार के लिए प्रयागराज भेजा गया। इस मामले में रवींद्र की तहरीर पर देर रात पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात से आक्रोशित व्यापारी बृहस्पतिवार को अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताते रहे। बवाल की आशंका को देखते हुए कंधई, पट्टी, देवसरा की फोर्स पीएसी के साथ मौजूद रही। दोपहर में आकाश का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

पुलिस से लोगों की तकरार भी हुई। परिजन पचास लाख रुपये, सरकारी नौकरी, आरोपियों की गिरफ्तारी संग सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग करते हुए मौके पर डीएम को बुलाने की जिद करने लगे। रखहा पहुंचे एएसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र भी सौंपा। इस बीच पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, एएसपी पूर्वी प्रकाश द्विवेदी भी पहुंच गए। परिवार के लोगों की बात सुनने के बाद बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। इस बीच मुख्यालय से पहुंचे अधिवक्ता पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए अंतिम संस्कार मांग पूरी होने के बाद ही करने की बात करने लगे, जिसे लेकर फिर माहौल तनावपूर्ण बन गया। कुछ देर बाद रानीगंज विधायक धीरज ओझा मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही उन्होंने डीएम से बात कराई। डीएम ने मांगों को पूरा करने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि वारदात का शीघ्र खुलासा होगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रेम सरोज की रंजिश में चली गई आकाश की जान

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेपाली सरोज के पुत्र प्रेमशंकर सरोज की रंजिश में अधिवक्ता रवींद्र जायसवाल के बेटे आकाश की जान चली गई। आशनाई के मामले में हत्यारोपी प्रेम सरोज से खुन्नस खाए हुए थे। वारदात में प्रयुक्त बाइक को चिह्नित करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, मगर कोई नहीं मिला। फिलहाल पुलिस अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज पुलिस चौकी के करीब बुधवार की रात अधिवक्ता रवींद्र जायसवाल के बेटे आकाश जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथ पूर्व प्रमुख नेपाली सरोज के बेटे के प्रेम सरोज की गोली लगने से हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फतेहपुर आसलपुर के रहने वाले प्रेम सरोज के गांव का एक युवक गैर बिरादरी की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया है। उस गांव के लोगों को शंका थी कि आरोपी युवक की प्रेमशंकर हर स्तर पर मदद करता है। ऐसे में बदमाश उसकी हत्या करने के लिए कई दिनों से रेकी कर रहे थे। वारदात की शाम भी बाजार में ही हत्यारोपी मौजूद थे। प्रेमशंकर बुलेट में पेट्रोल भराने के लिए निकला तो साथ में आकाश को भी लेता गया।

प्रेम से खार खाए लोग उसकी हत्या करने के इरादे से रखहा से पीछे लग गए थे। मौका मिलने पर बाइक सवार बदमाशों ने प्रेम को गोली मारी। फायरिंग के दौरान गोली गोली आकाश के सिर व हाथ में जा लगी। सिर में गोली लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी चिह्नित कर लिया है। जो सीसीटीवी में कैद है। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वीरमऊ दलित बस्ती की ओर भागे हैं। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले कंधई थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। जो बुधवार को अंधेरा होने से पहले बाजार में मंडराते हुए दिखाई दिए हैं। एएसपी पूर्वी प्रकाश द्विवेदी का कहना है कि हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। आशनाई के मामले में भी खोजबीन की जा रही है। ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

मोबाइल की सीडीआर से हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद
कंधई के फतेहपुर आसलपुर निवासी पूर्व प्रमुख कैलाशी सरोज के बेटे प्रेम सरोज के मोबाइल की सीडीआर से हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को उम्मीद है। हालांकि, पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी लग चुके हैं। चर्चा है कि प्रेम के मोबाइल से पुलिस को कई अहम राज मिले भी हैं।

आकाश की शादी की चल रही थी तैयारी
अधिवक्ता रवींद्र जायसवाल के बेटे आकाश जायसवाल की शादी की तैयारी भी चल रही थी। कुछ दिनों पूर्व आकाश को देखने के लिए लड़की वाले आए थे। आकाश अपना फालतू समय बर्बाद न करे। इसलिए पिता ने बाजार में किराने की दुकान खुलवा दी थी। बाजार में 1 साल से प्रेम शंकर ने भी रेडीमेड कपड़े की दुकान खोली थी। उसकी शादी हो चुकी है और एक बेटी भी है।

कंधई थानेदार के रवैये से लोगों में आक्रोश
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल से बृहस्पतिवार को लोगों ने कंधई थानेदार के रवैये की शिकायत की। कुछ लोगों ने पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र को दिखाते हुए बताया कि उन लोगों के ऊपर हमला हुआ, मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना बेहतर नहीं समझा। यदि पुलिस की गश्त रोड पर होती तो शायद आकाश की जान बच जाती। प्रेमधर पट्टी में सेक्रेटरी पुत्र की हत्या हो या फिर पीआरडी जवान पवन तिवारी को गोली मारने वाले बदमाशों की धरपकड़ अभी तक नहीं हो सकी।

आवागमन बाधित होने पर रूट कर दिया डायवर्ट
अधिवक्ता के व्यापारी पुत्र आकाश जायसवाल का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ के साथ ही पुलिस की मौजूदगी से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। कुछ लोगों ने जाम लगाने की बात कही, मगर परिवार के लोगों ने सभी को मना कर दिया। रास्ता बाधित होने पर वाहनों को आसलपुर से कंधई वाले रास्ते पर भेजा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed