{"_id":"61aa5eb8dc09417923676b38","slug":"in-durgaganj-sticks-went-between-two-sides-quick-bullets-pratapgarh-news-ald3218581114","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों के साथ छेड़खानी का विरोध करना दुकानदार को पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों के साथ छेड़खानी का विरोध करना दुकानदार को पड़ा भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की सुबह दुर्गागंज में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। इस बीच फायरिंग से भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग घरों की ओर भागे। मारपीट व फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर वे नहीं मिले। घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद हुए। पुलिस दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी मुस्ताक अहमद (40) का जयरामपुर में जनरल स्टोर की दुकान है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को कुछ लड़कियां दुकान पर सामान खरीदने आई थीं। इस बीच मेहदौली गुलरा का रहने वाला शाहरुख लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हुए उनसे नंबर मांगने लगा। जिसका दुकानदार मुस्ताक ने विरोध करते हुए उसे दुकान से भगा दिया। बस इसी बात की खुन्नस लेकर शुक्रवार की सुबह शाहरुख अपने छह साथियों के साथ मुस्ताक की दुकान पर पहुंचा।
बातचीत के दौरान वह फायरिंग करने लगा। जिससे बाजार में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों की ओर भागे। शाहरुख के साथियों ने लाठी डंडे से मुस्ताक समेत अन्य लोगों पर हमला बोल दिया। पिटाई से मुस्ताक, हरीश और दिलशाद घायल हो गए। पांच राउंड फायरिंग के बीच एक बुलेट मुस्ताक के सिर को छूते हुए निकल गई। दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी डंडा लेकर हमलावरों को दौड़ा लिए। उनके बीच लाठी डंडे चले। हालांकि पुलिस आने का शोर मचते हुए हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पूर्व प्रधान असफाक समेत दोनों पक्ष के लोगों को थाने उठा ले गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा। घायल मुस्ताक की तहरीर परर मेहदौली गुलरा निवासी शाहरुख, हजरत, अकरम, असलम, असगर, सहदाब, दिलशाद और तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और बवाल सहित विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इलाके में इस बात की चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच पंचायत चुनाव को लेकर भी रंजिश चली आ रही थी। जिसे लेकर घटना हुई है। इस बाबत सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि छेड़खानी की बात गलत है। रंजिश में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई है।