फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Improved species will make farmers rich

Pratapgarh News: उन्नतशील प्रजातियां किसानों को करेंगी मालामाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Improved species will make farmers rich
गेहूं की आधारीय और प्रमाणित उन्न्तशील प्रजातियां किसानों को मालामाल करेंगी। कृषि विभाग की ओर से 17 कृषि बीज भंडार पर करीब 6200 क्विंटल गेहूं के बीज की आपूर्ति की गई है। किसानों को गेहूं की अधिक से अधिक बुआई कराने के लिए सामान्य वितरण पर 50 प्रतिशत अनुदान बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बीज खरीदने के लिए सरकारी गोदाम पर किसानों की भीड़ लग रही है। किसानों ने धान की कटाई होने के बाद गेहूं बोआई के लिए खेत तैयार कर लिया है। कृषि विभाग का दावा है कि तकरीबन 99,218 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बोआई होगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 15 नवंबर तक अगैती गेहूं की प्रजाति की बुआई का उपयुक्त समय चल रहा है। 15 नवंबर से 10 दिसंबर तक मध्यम और इसके बाद पछेती गेहूं की बुआई होगी। कृषि विभाग की ओर से आधारीय गेहूं के बीज की कीमत 4595 रुपये प्रति क्विंटल और प्रमाणित बीज की कीमत 4395 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन

इन प्रजातियों का बीज उपलब्ध
सरकारी बीज भंडारों में अगेती प्रजाति के बीजों में डीबीडब्ल्यू 303, 327, 187 व पीबी डब्ल्यू 505 है। मध्य प्रजातियों में पीबीडब्ल्यू वन-जेड और पछेती प्रजातियों में डीबीडब्ल्यू 3298 उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बुआई
कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर ऐंठ के वैज्ञानिक नवीन सिंह ने बताया कि बुआई से पहले किसानों को 50 से 60 क्विंटल गोबर की खाद को डालकर गहरी जुताई कर खेत को तैयार करना चाहिए। बीज बोते समय ट्राइकोडर्मा व कल्चर का प्रयोग जरूर करें। ऐसा करने से बीज का सही समय पर शत प्रतिशत अंकुरण होता है। दाना स्वस्थ होता है। बीमारी नहीं लगती। उत्पादन भी बढि़या होता है। मशीन से बुआई करने पर प्रति बीघा दस से 12 किग्रा गेहूं और इतना ही एनपीके खाद का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed