फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Improve or else I will improve: Deputy CM

सुधर जाओ नहीं तो सुधार दूंगा: ब्रजेश

Sun, 12 Jun 2022 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Improve or else I will improve: Deputy CM
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के तेवर देख विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अफसर सहमे रहे। डिप्टी सीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमओ के चेतावनी देते हुए कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सुधर जाओ, नहीं तो मैं सुधार दूंगा। जिले में लगे सरकारी हैंडपंपों के बारे में सही जानकारी नहीं देने पर उन्होंने डीपीआरओ की भी क्लास लगाई। इस दौरान सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा के साथ ही मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बीच चल रहे विवाद का भी मामला उठा।
विज्ञापन

सुखपाल नगर में सभा व भाजपा कार्यालय में बैठक करने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोपहर करीब सवा एक बजे विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए विकास भवन पहुंचे। डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल व सीडीओ ईशा प्रिया के साथ उन्होंने सीधे सभागार में पहुंचकर समीक्षा बैठक शुरू की। इस बीच सभागार में बैठे शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कार्यक्रम में निमंत्रण न मिलने की शिकायत की। इस पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

सीडीओ से पूछने पर उन्होंने सीएमओ को निमंत्रण देने की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। डिप्टी सीएम ने कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी से ग्राम पंचायतों में लगे हैंडपंपों के बारे में पूछा तो वह सही जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने पूछा कि कितने रिबोर हुए हैं और कितने रिबोर के लिए चिह्नित हुए हैं। इस पर डीपीआरओ चुप्पी साध गए। उपमुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब फाइल नहीं बस्ता लेकर समीक्षा बैठक में आइएगा। समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेज के विवाद का मामला भी उठा। जनप्रतिनिधियों ने सीएमओ और सीएमएस के विरुद्ध मनमानी करने का आरोप लगाया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के विवाद के मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री ने प्राचार्य डॉ. आर्य देशदीपक और सीएमओ अरविंद श्रीवास्तव से कहा कि काफी शिकायतें मिल रही हैं।

सुधर जाओ नहीं तो मैं खुद सुधार दूंगा। समीक्षा बैठक में सांसद संगमलाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, हरिओम मिश्रा, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed