फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   implicate the opponents the woman, along with the doctor planted shrapnel in the back

प्रतापगढ़ : विरोधियों को फंसाने के लिए डॉक्टर से मिलकर महिला ने पीठ में प्लांट कराया छर्रा

Sat, 03 Sep 2022 11:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 11:19 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर समेत चार लोगों को जेल भेजा है। मानधाता थाना क्षेत्र के तरौल गांव निवासी संतोष पटेल की पत्नी राधा देवी ने बृहस्तिवार की रात पुलिस को सूचना दी कि जमीन के विवाद में पड़ोसी अनिल व सियाराम ने उसे गोली मार दी है।

विज्ञापन
implicate the opponents the woman, along with the doctor planted shrapnel in the back
Pratapgarh News : फर्जी मुकदमे में फंसाने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जमीन के विवाद में विरोधियों को फंसाने के लिए डॉक्टर से मिलीभगत कर महिला ने अपनी पीठ में छर्रा प्लांट कराने के बाद जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस की जांच में यह दांव उल्टा पड़ गया। गहनता से छानबीन करने के बाद हकीकत सामने आ गई।

विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर समेत चार लोगों को जेल भेजा है। मानधाता थाना क्षेत्र के तरौल गांव निवासी संतोष पटेल की पत्नी राधा देवी ने बृहस्तिवार की रात पुलिस को सूचना दी कि जमीन के विवाद में पड़ोसी अनिल व सियाराम ने उसे गोली मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान घटना संदिग्ध लगी। 
विज्ञापन



महिला की पीठ में केवल एक छर्रा लगा था। मेडिकल के दौरान उसे छर्रा लगने की पुष्टि हुई, मगर शरीर में गोली लगने के कोई लक्षण नहीं मिले। उपचार के बाद पुलिस ने राधा देवी व उसके पति संतोष से सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद दोनों टूट गए। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के मऊआइमा के ऊंचडीह निवासी निजी चिकित्सक वरुणदेव तिवारी ने दो हजार रुपये लेकर पीठ में छर्रा प्लांट कर दिया। इसके लिए तरौल के ही फूलचंद पटेल ने बाघराय के सिंगारपुर के रहने वाले वकील आदेश दुबे से उनकी मुलाकात कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश कुमार ही राधा को छर्रा प्लांट कराने के लिए अपने रिश्तेदार डॉक्टर के पास ले गया था। इसके बाद मानधाता पुलिस ने  डॉ. वरुणदेव, फूलचंद पटेल, संतोष पटेल और राधादेवी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चिकित्सक की क्लीनिक से 10 डिस्पोवैन सीरिंज समेत अन्य दवाएं बरामद कीं। 


पूछताछ में डॉ. वरुणदेव ने बताया कि रिश्तेदार अधिवक्ता आदेश कुमार के साथ राधा देवी को लेकर उसका पति मेरे पास आया था। इसके बाद पुलिस ने जानलेवा हमले के मुकदमे को स्पंज करते हुए साजिश रचने वाले डॉक्टर समेत चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि विरोधियों को फंसाने की साजिश रचने के लिए राधा के पति ने छर्रा प्लांट कराने के बाद घर में पटाखा दागा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed