{"_id":"68e557e39c80ef385b02246e","slug":"iit-trained-teachers-will-make-children-proficient-in-ai-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-149441-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बच्चों को एआई में पारंगत करेंगे आईआईटी से प्रशिक्षित शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बच्चों को एआई में पारंगत करेंगे आईआईटी से प्रशिक्षित शिक्षक
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर का प्रशिक्षण ले चुके चार विज्ञान शिक्षक परिषदीय विद्यालय के बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) में पारंगत करेंगे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को एआई और कंप्यूटर कोडिंग का प्रशिक्षण दिया गया है।
पट्टी ब्लॉक से कौशलेंद्र प्रताप सिंह, मंगरौरा के भूपेंद्र, मानधाता के रमेश कुमार और शिवगढ़ के सुरेंद्र गौतम को आईआईटी कानपुर में प्रशिक्षित किया गया है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में आईआईटी के कंप्यूटर एक्सपर्ट और राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के प्रशिक्षकों ने परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को एआई और कंप्यूटर कोडिंग की तकनीकी जानकारी दी।
ऑफलाइन मोड के बाद अब यह प्रशिक्षण सात सप्ताह के लिए ऑनलाइन मोड में दिया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन मोड से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षित शिक्षक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल लिटरेसी का शुभारंभ भी करेंगे। प्रशिक्षण से लौटने के बाद बीएसए भूपेंद्र सिंह ने शिक्षकों को बधाई दी।