{"_id":"620d4a6309b5ce4e960de99a","slug":"if-you-take-selfie-with-evm-you-will-have-to-go-to-jail-pratapgarh-news-ald327164949","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम के साथ सेल्फी लिया तो जाना पड़ेगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम के साथ सेल्फी लिया तो जाना पड़ेगा जेल
विज्ञापन
मतदान केंद्र के भीतर वोट देते समय ईवीएम के साथ सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है। मतदान वाले दिन सभी बूथों पर सख्ती के साथ सेल्फी लेने वालों की निगरानी होगी। बूथ के भीतर मोबाइल फोन या कैमरा लेकर मतदाता नहीं ले जा सकेंगे। हां, विशेष बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे, जहां मतदाताओं को सेल्फी लेने की छूट रहेगी।
दरअसल, युवाओं में सेल्फी का जबरदस्त क्रेज है। मतदान वाले दिन वोट डालने के बाद अमिट स्याही लगी उंगली उठाकर सेल्फी लेने वाला फोटो मतदाता सोशल मीडिया पर खूब करते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना होगा कि ईवीएम के साथ सेल्फी लेने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिछले कई चुनाव में इस तरह के फोटो या पोस्ट पर कार्रवाई भी हो चुकी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। इसके अलावा उन लोगों को पुलिस जेल भी भेज सकती है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि मतदान केंद्र के भीतर ईवीएम के साथ सेल्फी लेना मतदाताओं के लिए महंगा साबित हो सकता है। इसके लिए मतदान कर्मियों और पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। अति उत्साह में ईवीएम के साथ सेल्फी लेने की कोशिश ना करें।
विज्ञापन
मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम का रिकॉर्ड होगा दर्ज
मतदान खत्म होते ही मतदान केंद्र से तत्काल ईवीएम स्ट्रांगरूम नहीं भेजी जाएंगी, बल्कि पीठासीन अधिकारी ईवीएम में वोटों के रिकॉर्ड का परीक्षण करेंगे। सभी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट को एक सत्यापित काफी दी जाएगी। इसके बाद ईवीएम को सील किया जाएगा। प्रत्याशी या उनके एजेंट ईवीएम सील होने के बाद अपना हस्ताक्षर करते हैं। जब सारी ईवीएम स्ट्रांगरूम में पीठासीन अधिकारी जमा करा देते हैं तो उसके बाद स्ट्रांग रूम को सील किया जाता है। यहां प्रत्याशियों के प्रतिनिधि को अपनी तरफ से भी सील लगाने की अनुमति होती है। इसके साथ ही प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम की देखरेख की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से दी जाती है।
सभी पिंक बूथों के बाहर होगा सेल्फी प्वाइंट
जिले की सातों विधानसभाओं में 35 सखी बूथ बनाए जा रहे हैं। आधी आबादी को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए चुनाव आयोग ने यह पहल की है। इन बूथों पर तैनात पोलिंग पार्टी की सभी सदस्य भी महिलाएं होंगी। यहां सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी। इसी तरह हर विधानसभा में बने सखी बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।