फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   If the tender has been made then the road will also be built

Pratapgarh News: टेंडर हुआ है तो सड़क भी बनेगी पर कब ... पता नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
If the tender has been made then the road will also be built
माल गोदाम रेलवे क्रासिंग से भंगवा पाल बस्ती जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
शहर की सीमा पर बसे गांव व मोहल्ले को जोड़ने वाली छह सौ मीटर सड़क सालों से खस्ताहाल है। पूरी सड़क पर गिट्टी बिखरी है।कुछ लोगों का कहना है कि टेंडर हुआ है तो सड़क भी बनेगी लेकिन कब... उसका पता नहीं। लोगों ने डीएम से गुहार लगाकर सड़क बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

नया माल गोदाम रोड क्रॉसिंग से होकर पूर्वी सहोदरपुर, महुआर व भंगवा गांव को जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तीन दशक पहले सड़क का निर्माण कराया था। सड़क बनने के बाद हर दिन सात हजार से अधिक की आबादी इस मार्ग से गुजरती है। छह सौ मीटर सड़क पर गिट्टियां बिखरी हुईं हैं। शिकायत के बाद करीब चार लाख की लागत से मरम्मत के लिए विशेष निविदा निकाली गई। 10 महीने पहले ठेकेदार ने टेंडर भी ले लिया। लेकिन निर्माण नहीं शुरू हो सका।
विज्ञापन

वर्जन
नया माल गोदाम रोड क्रॉसिंग से जूड़ा का पुरवा जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग की गई थी। टेंडर के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। अगर निर्माण प्रारंभ नहीं होगा तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित कुमार , प्रधान भंगवा


इस सड़क से लोगों को आना जाना रहता है। कई सालों से बदहाल सड़क का निर्माण कराया जाना जरूरी है। सड़क की मरम्मत न हुई तो ग्रामीण उच्च अधिकारियों का घेराव करेंगे।
- संतोष सिंह, पूर्वी सहोदरपुर
..................
सड़क मरम्मत के लिए विशेष टेंडर निकाला गया। बरसात बंद होने का इंतजार था। जल्द ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ होगा।
- इंजीनियर बीएम सिंह, एक्सईएन निर्माण खंड द्वितीय।

माल गोदाम रेलवे क्रासिंग से भंगवा पाल बस्ती जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

माल गोदाम रेलवे क्रासिंग से भंगवा पाल बस्ती जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed