फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Identity of the country's cultural uniformity is the Festival of Ekta

देश की सांस्कृतिक एकरूपता की पहचान है एकता महोत्सव

Tue, 05 Mar 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Identity of the country's cultural uniformity is the Festival of Ekta
एकता महोत्सव - फोटो : प्रतापगढ़
 महाशिवरात्रि पर बाबाधाम में सद्भावना सभा के दौरान पैदल पुल समेत 101 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना व पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने बाबा धाम में सई नदी पर दूसरे पक्के पैदल पुल का लोकार्पण कर श्रद्धालुओं को समर्पित किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही करोड़ों की लागत से सांगीपुर इलाके में संचालित होने वाली 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया। लोकार्पण के बाद बाबा धाम में सोमवार को आयोजित सद्भावना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता महोत्सव देश की अक्षुण्ण सांस्कृतिक एकरूपता और तिरंगे के प्रति प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश देता है।
विज्ञापन


अति विशिष्ट अतिथि जिले की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि एकता महोत्सव के जरिए हम विकास, अमन व चैन का नया संकल्प लेते हैं। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने महोत्सव का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज ट्रिपलआईटी की प्रोफेसर डॉ. विजयश्री तिवारी सोना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल व आभार प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर सीओ रमेशचंद्र, तहसीलदार अनिल यादव, ईओ सुभाषचंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, रामबोध शुक्ल, प्रदीप मिश्र, डॉ. अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव, फक्कड़ पंाडेय, कैप्टन एसके शर्मा, अरविंद मिश्र, आशुतोष मिश्र, सोनू सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे दर्शक
घुइसरनाथधाम। बाबाधाम में 24वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव में पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रमोद लहरी ग्रुप ने शंकर पार्वती नृत्य, राधा कृष्ण के वेश में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। अमरेंद्र शर्मा ग्रुप व आकाश त्रिपाठी ग्रुप ने होली गीत के माध्यम से कार्यक्रम में समा बांध दिया।


इसके बाद शिवानी मिश्रा के शिव भजनों पर दर्शक झूमते दिखाई दिए। वहीं विवेक सुलतानपुरी,  स्वाती, तेजस्वी, एंव अनिल कुमार का मयूर नृत्य भी लोगों को खूब पसंद आया। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना ने एकता महोत्सव के मंच पर कलाकारों का सारस्वत सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed