फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ideal hall to be built in Vikas Bhawan, two rooms to be built in blocks: cabinet minister

विकास भवन में बनेगा आयडियल हॉल, ब्लाकों में बनेंगे दो-दो कमरे: कैबिनेट मंत्री

Sun, 11 Oct 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ideal hall to be built in Vikas Bhawan, two rooms to be built in blocks: cabinet minister
अफीम कोठी में आयोजित कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा है कि विकास भवन में आयडियल हॉल बनाने के लिए धनराशि की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही जिले के सभी 17 ब्लाकों में दो-दो कमरों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने शनिवार को राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के साथ अफीम कोठी में बने मॉडल सेमिनार हाल और महिला छात्रावास का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के अफीम कोठी में प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह और राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने 2 करोड़ 42 लाख 49 हजार लागत के नवनिर्मित मॉडल सेमिनार हाल एवं महिला छात्रावास का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत विकास खंड सदर में मनरेगा योजना से 2 करोड़ 86 लाख 75 हजार लागत की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गरीबी उन्मूलन का कार्य भाषण देने से पूर्ण नहीं होगा, बल्कि इसके लिए स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफीम कोठी में हर्बल पार्क नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की और प्रिंसिपल से अविलंब तैयार कराने को कहा। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत मनरेगा योजना से 20 आंगनबाड़ी केंद्र, 5 पंचायत भवन एवं 5 इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया है।

डीएम डॉ. रूपेश कुमार ने कैबिनेट मंत्री को आश्वस्त किया कि जनपद विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। कार्यक्रम में ग्राम विकास संस्थान के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू, सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, अपर निदेशक डा. डीसी उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पीडी आरसी शर्मा, डीसी ओपी यादव, बीडीओ सदर आकांक्षा सिंह, अश्विनी श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed